लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> मुझे घर ले चलो

मुझे घर ले चलो

तसलीमा नसरीन

प्रकाशक : वाणी प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2007
पृष्ठ :359
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 5115
आईएसबीएन :81-8143-666-0

Like this Hindi book 6 पाठकों को प्रिय

419 पाठक हैं

औरत की आज़ादी में धर्म और पुरुष-सत्ता सबसे बड़ी बाधा बनती है-बेहद साफ़गोई से इसके समर्थन में, बेबाक बयान


मैंने परम तृप्ति के साथ सिगरेट का धुआँ छोड़ते हुए कहा, “मुझे सिगरेट की कोई लत नहीं है। कभी भी मैं इसे छोड़ सकती हूँ। सिगरेट के कश लूँ, तो भी चलेगा, न लूँ, तो भी चलेगा।"

"तुम क्या वाकई यह समझती हो कि तुम्हें सिगरेट की लत नहीं है?' मार्कुस ने पूछा।

"हाँ, वेशक!"

मार्कुस ने सिर हिलाते हुए कहा, “मुझे तो लगता है, तुम्हारे अनजाने में ही तम्हें इस नशे की लत पड़ गई है। सिगरेट न मिले तो तम छटपटाने लगोगी।"

का मंतव्य हँसकर उड़ा दिया। लेकिन करीब दो घंटे तक सिगरेट न पीने के बाद, मैंने महसूस किया, मेरे अंदर सिगरेट पीने की तीखी चाह जाग उठी है।

पैकेट की तरफ हाथ बढ़ाते ही मार्कुस बोल उठा, “यह जो तुमने हाथ बढ़ा दिया, यह तुमने नहीं, तुम्हारे खून में बसे नशे ने बढ़ाया है।"

मैंने दुबारा सिगरेट सुलगा ली। पीते-पीते भी मैं मन-ही-मन असमंजस में पड़ गई। क्या वाकई मुझे सिगरेट की लत पड़ चुकी है? सिगरेट पीना मेरे लिए जरूरी हो गया है? मुझे विश्वास नहीं हुआ। कोई भी, कुछ भी मुझे नियंत्रित करे, यह मैं हरगिज नहीं चाहती। किसी और पर निर्भर करने जैसी मौत, और कोई नहीं होती।

फिन की औरतें स्वीडन की औरतों जैसी होती हैं। लड़कियाँ और औरतें छरहरी होती हैं। अधेड़ औरतों में चर्बी ज्यादा होती है, लेकिन जिस रफ्तार से सभी उम्र की औरतों में वजन कम करने का शौक नजर आने लगा है, सेहत के प्रति अतिरिक्त जागरूकता भर उठी है। मैंने देखा है कि अधेड़ औरतें भी अब छरहरी दिखने की कोशिश करने लगी हैं। मर्दो से ज्यादा औरतों में ही स्वास्थ्य-सचेतनता ज्यादा है। इस देश में औरतें भी काफी आगे बढ़ चुकी हैं, क्योंकि यूरोप में सबसे पहले औरतों को ही वोटर बनाने का इंतज़ाम किया गया । वह सन् उन्नीस सौ छह का समय था । स्वायत्तशासित फिनलैंड में एक राष्ट्रीय-संसद गठित की गई। उस संसद में औरतों को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया। फिनवासियों को इस बात पर काफी गर्व भी है।

वैसे गर्व करने को और भी बहुत कुछ है। सांता क्लॉज को लेकर भी बेहद गर्व है। सांता क्लॉज का घर फिनलैंड के उत्तर में लैपलैंड में स्थित है। हर वर्ष सांता क्लॉज के नाम लिखे हुए लाखों खत यहाँ पहुँचते हैं। उन खतों के लिए आकटिक सर्कल में, सांता क्लॉज के गाँव में सांता क्लॉज पोस्ट ऑफिस भी खोला गया है।

मार्कुस के साथ हेलसिंकी शहर में पैदल-पैदल घूमते हुए मैंने बहुत कुछ देख डाला। टेम्पेलिआउकिओ गिरजा, यहाँ का बहुत बड़ा आकर्पण है। यूँ इसे पत्थर पर टिका हुआ गिरजा कहा जाता है। पत्थर के टीले काटकर दीवारें बनाई गई हैं और उनकी छतें तांबे से निर्मित हैं। हेलसिंकी में घूमते हुए वहाँ सड़कों पर जगह-जगह चिपकाए गए अपनी तस्वीर वाले पोस्टरों पर भी मेरी नजर पडी।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. जंजीर
  2. दूरदीपवासिनी
  3. खुली चिट्टी
  4. दुनिया के सफ़र पर
  5. भूमध्य सागर के तट पर
  6. दाह...
  7. देह-रक्षा
  8. एकाकी जीवन
  9. निर्वासित नारी की कविता
  10. मैं सकुशल नहीं हूँ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book