लोगों की राय

स्वास्थ्य-चिकित्सा >> आदर्श भोजन

आदर्श भोजन

आचार्य चतुरसेन

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2005
पृष्ठ :55
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1499
आईएसबीएन :00000

Like this Hindi book 2 पाठकों को प्रिय

312 पाठक हैं

प्रस्तुत है आदर्श भोजन...

20. विवाहित स्त्री-पुरुष, जिनकी आयु 40 से अधिक हो

दोपहर : गेहूं चने का छिलके वाला आटा (इसमें चना भिगोकर यदि उसका अंकुर निकलने पर मिलाया जाए तो ठीक होगा।)

चावल    3 छटांक

घी       1 छटांक

दही      आधी छटांक

दाल      1 छटांक

हरी तरकारी उबली हुई। नीबू, अदरख और रसदार फल, जैसे संतरा आदि।

रात को : दूध आधा सेर

फल-तरकारी

गेहूं की रोटी, पूरी।

21. लिखने-पढ़ने का दिमागी काम करने वालों के लिए

प्रात: नाश्ता : आंवले का मुरब्बा आधी छटांक या संतरे का रस 1 गिलास या छाछ ताज़ा 1 गिलास या ताज़ा छिलकेदार भुने चने 2 1/2 तोला या बादाम की ठंडाई (बादाम 7 दाने, इलायची छोटी 7 दाने, काली मिर्च 7 दाने, किशमिश एक तोला, चीनी 1 तोला) अथवा नीबू की चाय (एक ताज़े नीबू को 5-6 टुकड़े कीजिए। एक प्याला पानी खौलाकर उसमें ये टुकड़े डालकर 10 मिनट ढांपकर पड़े रहने दीजिए। बाद में वही जल छानकर एक-एक घूंट करके पीजिए) अथवा भीगे हुए छुहारे 2, दही 2 छटांक।

दोपहर : गेहूं-चने का मिश्रित आटा 1 पाव (मोटी रोटी)

दाल - 1 छटांक

घी या मक्खन - आधी छटांक

दही - आधा सेर 

(अथवा) छाछ  3 पाव

सब्ज़ी-तरकारी (विशेषकर उबले हुए आलू), एक नीबू तथा कच्ची तरकारियां।

रात को : दूध, दलिया, पूरी, तरकारी, मलाई (दूध आध सेर, मलाई 1 छटांक)

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book