लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

स्वतंत्र  : वि० [सं०] [भाव.स्वतंत्रता] १. जिसका तंत्र या शासन अपना हो। फलतः जो किसी तंत्र अर्थात् दबाव या शासन में न हो। २. जो बिना किसी प्रकार के दबाव या नियंत्रण के स्वयं सोच–समझ कर सब काम कर सकता हो। ३. जो किसी प्रकार के दबाव या बंधन में न पड़ा हो। जो बिना बाधा या रुकावट के इधर–उधर आ जा सकता हो। आजाद (फ्री)। ४. (काम या बात) जिसमें किसी दूसरे का अवलंब, आधार या आश्रय न लिया गया हो। जैसे– (क) स्वतंत्र रूप से कवित करना या ग्रंथ लिखना। (ख) स्वतंत्र मतदान। ५. जो औरों के सम्पर्क आदि से रहित या सबसे अलग हो। जैसे–इस मकान में दोनों किरायेदार के आने–जाने के स्वतंत्र मार्ग है। ६. अलग। जुदा। भिन्न। जैसे–ये दोनों प्रश्न एक दूसरे से स्वतंत्र है। ७. नियमों, विधियों आदि के बंधन से मुक्त या रहित। ८. (व्यक्ति) जो ऐसे राज्य का नागरिक या प्रजा हो, जिसमें निरंकुश या स्वेच्छाचारी शासन न हो। (फ्री)। जैसे–जब से भारत स्वाधीन हुआ है, तब से यहाँ के निवासी भी स्वतंत्र नागरिक हो गये हैं। ९. बालिग। वयस्क। सयाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वतंत्रता  : स्त्री० [सं०] १. स्वतंत्र रहने या होने की अवस्था या भाव। २. ऐसी स्थिति जिसमें बिना किसी बाहरी दबाव, नियंत्रण या बंधन के स्वयं अपनी इच्छा से सोच-समझकर सब काम करने का अधिकार होता है। आजादी। (फ्रीडम)। ३. वह अवस्था जिसमें बिना किसी प्रकार की राजकीय या शासनिक बाधा या रोक-टोक के सभी उचित और संगत काम या व्यवहार करने का अधिकार होता है। स्वातन्त्र्य। आजादी। (लिबर्टी)। जैसे–भारत में सब को धर्म,भाषण और विवेच संबंधी स्वतंत्रता प्राप्त है। विशेष–स्वच्छंदता, स्वतन्त्रता और स्वाधीनता का अंतर जानने के लिए दे० स्वाधीनता का विशेष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ