लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

स्थूल  : वि० [सं०] [भाव० स्थूलता] १. भारी ओर मोटे अंगोवाला। मोटा। सूक्ष्म का विपर्याय। २. तुरंत या बिना परिश्रम समझ में आनेवाला। ३. जिसमें छोटे और बारीक अंगो का विचार न हो। (रफ़) ४. मोटे हिसाब से अनुमान किया या ध्यान में आया हुआ। (रफ़) ५. अभी जिसमें लागत व्यय आदि न निकाला गया हो। ‘पक्का’ का विपर्याय। (ग्रास) जैसे–स्थूल आय। ६. जिसमें तल सम न हो। ७. मूर्ख। पुं० १. वह पदार्थ जिसका साधारणतयः इंद्रियों द्वारा ग्रहण हो सके। वह जो स्पर्श, घ्राण, दृष्टि आदि की सहायता से जाना जा सके। गोचर-पिंड। २. वैद्यक के अनुसार शरीर की सातवीं त्वचा। ३. अन्नमय कोष। ४. ढेर। राशि। समूह। ५. विष्णु। ६. शिव का एक गण। ७. कटहल। ८. कंगनी। प्रियंगु। ९. ईख। ऊख। १॰. एक प्रकार का कदंब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-कंटक  : पुं० [सं०] बबूल की जाति का एक प्रकार का पेड़ जिसे आरी भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-जंघा  : स्त्री० [सं०] नौ प्रकार की समिधाओं में से एक। (गृह्यसूत्र)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-जिह्वा  : वि० [सं०] जिसकी जीभ बहुत बडी़ हो। पुं० एक प्रकार के भूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-जीराक  : पुं० [सं०] मँगरैला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-तंदूर  : पुं० [सं०] एक प्रकार का मोटा धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूलता  : स्त्री० [सं०] १. स्थूल होने की अवस्था, गुण या भाव। स्थूलत्व। २. मोटाई। ३. भारीपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूलत्व  : पुं०=स्थूलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल–दर्भ  : पुं० [सं०] मूँज नामक तृण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल–दर्शक  : पुं० [सं०] सूक्ष्म-दर्शक यंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-देह  : पुं० [सं०]=स्थूल-शरीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-नास (नासिक)  : पुं० [सं०] सूअर। शूकर। वि० लंबी नाकवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-पत्र  : पुं० [सं०] १. दौना नामक क्षुप। दमनक। २. सप्तपर्ण। छतिवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-पर्णी  : स्त्री० [सं०] सत्यपर्ण। छतिवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-पाद  : पुं० [सं०] १. वह जिसे श्लीपद या फिलपा रोग हो। २. हाथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-पुष्प  : पुं० [सं०] १. वक या अगस्त नामक वृश्र। २. गुलमखमली। झंटुक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-पुष्पी  : स्त्री० [सं०] शंखिनी। यवतिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-फल  : पुं० [सं०] १. सेमल। शाल्मलि। २. बड़ा नीबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-फला  : स्त्री० [सं०] १. शणपुष्पी। वनसनई। २. सेमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-भद्र  : पुं० [सं०] जैनियों का भेद या वर्ग। श्रुतकेवलिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-मरिच  : पुं० [सं०] शीतलचीनी कबाबचीनी कक्कोल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-रोग  : पुं० [सं०] मोटा होने का रोग। मोटाई की व्याधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-लक्ष  : पुं० [सं०] [भाव० स्थूललक्षिता] १. वह जो बहुत अधिक दान करता हो। बहुत बड़ा दानी। २. पंडित। विद्वान। ३. कृतज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-लक्षिता  : स्त्री० [सं०] १. दानशीलता। २. पांडित्य। विद्वता। ३. कृतज्ञता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-लक्ष्य  : पुं० [सं०] १. वह जो बहुत अधिक दान करता हो। बहुत बड़ा दाता। २. किसी विषय ऊपरी या मोटी बातें बताना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-शर  : पुं० [सं०] रामशर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-शरीर  : पुं० [सं०] वेदांत के अनुसार जीव या प्राणी के तीन प्रकार के शरीरों में से वह जो भौतिक तत्वों या हाड़-मांस का बना होता है और जो प्राण, बुद्धि, मन, कर्मेंद्रियों तथा ज्ञानेंद्रियों से युक्त होता है। जीव इसी शरीर में जन्म लेता है और संसार के सब काम करता है। विशेष–शेष दोने कारण शरीर और सूक्ष्म कहलाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-शालि  : पुं० [सं०] एक प्रकार का मोटा चावल। स्थूल तंडुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूल-हस्त  : पुं० [सं०] हाथी की सूँड़। वि० लंबे या मोटे हांथोवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूलात्र  : पुं० [सं०] पेड़ु के अंदर की एक बड़ी आँतड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूला  : स्त्री० [सं०] १. बड़ी इलायची। २. गजपीपल। ३. सौंफ। ४. मुनक्का। ५. कपास। ६. ककड़ी। ७. सोआ नामक साग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूलाम्र  : पुं० [सं०] कलमी आम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूलास्य  : पुं० [सं०] साँप। ऊँट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूली (लिन्)  : पुं० [सं०] ऊँट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूलोच्चय  : पुं० [सं०] हाथी का मध्यम चाल, जो न बहुत तेज हो और न बहुत सुस्त हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थूलोदर  : वि० [सं०] बड़ी तोंदवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ