लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सोहन  : वि० [सं० शोभन, प्रा० सोहण] [स्त्री० सोहनी] अच्छा लगने वाला। सुंदर। सुहावना। पुं० १. सुन्दर पुरुष। २. स्त्री के लिए उसका पति या प्रेमी। पुं० एक प्रकार का बड़ा जंगली वृक्ष। स्त्री० =सोहन चिड़िया। पुं० [?] एक प्रकार का रंदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोहन-चिड़िया  : स्त्री० [हिं०] एक प्रकार का बड़ा पक्षी जिसका माँस स्वादिष्ट होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोहन-पापड़ी  : स्त्री० [हिं० सोहन+पापडी़] मैदे की बनी हुयी एक प्रकार की मिठाई जो जमें हुए कतरों या लच्छों के रूप में होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोहन-हलुआ  : पुं० [हिं० सोहन+हलुआ] एक प्रकार की बहुत बढ़िया और स्वादिष्ट मिठाई जो जमें हुए कतरों के रूप में और घी से तर होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोहना  : अ० [सं० शोभा] सुशोभित होना। फाबना। वि० [स्त्री० सोहनी] सुंदर और सुहावना। पुं० [फा० सोहान] कसेरों का छेद करने का एक औजार। स० [सं० शोधन] १. साफ करना। २. निराई करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोहनी  : स्त्री० [हिं० सोहना] १. झाड़। बुहारी। २. खेत में की जानेवाली निराई। ३. निराई करते समय गाया जानेवाला गीत। ४. आधी रात के बाद गाई जाने वाली एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोहनी  : वि० स्त्री० =सोहनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ