लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सूप  : पुं० [सं०] १. खाने के लिए पकाई हुई दाल। २. उक्त प्रकार का दाल या पतला पानी या रस। ३. रसेदार तरकारी। ४. पात्र। बरतन। ५. सूपकार। पाचक। रसोइया। ६. तीर। वाण। पुं० [सं० शर्प] अनाज फटकने का बना हुआ पात्र। सरई या सीक का छाज। पद–सूप भर=ढेर—सा। बहुत। पुं० [देश०] कपड़ या सन का झाड़ू, जिससे जहाज के डक आदि साफ किये जाते हैं। (लश०) पुं० [अ० सूफ=ऊन] १. एक प्रकार का काला कपड़ा। २. दे० ‘सूफ’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूपक  : पुं० [सं० सूप] रसोइया। सूपकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूपकार  : पुं० [सं०] रसोइया। पाचक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूपकारी  : पुं०=सूपकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूपच  : पुं० =श्वपच (चांडाल)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूप-झरना  : पुं० [हिं० सूप+झरना] अनाज फटकने का एक प्रकार का सूप जिसका तल झरने की तरह छेददार होता है। इससे बारीक अनाज नीचे गिर जाता है, और मोटा ऊपर रह जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूपड़ा  : पुं० [हिं० सूप] सूप। छाज। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूप-तीर्थ  : पुं० [सं० ब० स०] ऐसा जलाशय जिसमें नहाने के लिए अच्छी सीढ़ियाँ बनी हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूप-नखा  : स्त्री० =शूर्पणखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूप-पर्णी  : स्त्री० [सं०] बनमूँग। मुँगवन। मुद्रपर्णी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूप-शास्त्र  : पुं० [सं०] भोजन बनाने की कला। पाक—शास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूप-स्थान  : पुं० [सं०] पाकशाला। रसोइघर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूपा  : पुं० [हिं० सूप] सूप। छाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूपिक  : पुं० [सं०] १. पकी हुई दाल या तरकारी का रसा। २. रसोइया। सूपकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूप्य  : वि० [सं०] १. सूप—संबंधी। सूपका। २. जिस का सूप, अर्थात रस या शोरबा बनाया जा सकता हो। पुं० रसेदार तरकारी आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूप  : पुं० [सं०] १. सोमरस निकालने की क्रिया। २. यज्ञ। जैसे–राजसूय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ