लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुर्ख  : वि० [फा० सुर्ख] रक्त-वर्ण। लाल। जैसे–सुर्ख गाल। पुं० लाल रंग। रक्त वर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुर्खदाना  : पुं० [फा० सुर्ख दानः] एक प्रकार की वनस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुर्खरू  : वि० [फा०] [भाव० सुर्खरूई] १. जिसके मुख पर लाली और फलतः तेज हो। तेजस्वी। २. यश या सफलता प्राप्त करने के कारण जिसके चेहरे पर लाली अर्थात प्रफुल्लता या प्रसन्नता आ गई हो। कीर्तिशाली। यशस्वी। ३. प्रतिष्ठित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुर्खरूई  : स्त्री० [फा०] १. सुर्खरू होने की अवस्था या भाव। २. कीर्ति। यश। 3. प्रतिष्ठा। मान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुर्खा  : पुं० [फा० सुर्ख] लाल रंग का एक प्रकार का कबूतर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुर्खाब  : पुं०=सुरखाब (चकवा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुर्खी  : स्त्री० [फा० सुर्खी] १. लाली। ललाई। २. लेखों आदि का शीर्षक जो पहले लाल स्याही से लिखा जाता था। ३. लाल स्याही। ४. खून। रक्त। लहू। ५. दे० ‘सुरखी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुर्खीदार सुरमई  : पुं० [फा०] एक प्रकार का सुरमई या बैंगनी रंग जो कुछ लाली लिए होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ