लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुभद  : वि०=शुभद (शुभकारक)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्र  : पुं० [सं०] १. विष्णु। २. सनत्कुमार। ३. पुराणानुसार प्लक्ष द्वीप का एक वर्ष या भू-भाग। ४. भैरवी के गर्भ से उत्पन्न वसुदेव का एक पुत्र। ५. सौभाग्य। ६. मंगल। कल्याण। वि० १. अत्यंत भाग्यवान्। २. भला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्रक  : पुं० [सं०] १. देवरथ। २. बेल का पेड़ या दल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्रा  : स्त्री० [सं०] १. श्रीकृष्ण और बलराम की बहन तथा अभिमन्यु की माता जो अर्जुन को ब्याही थी। २. दुर्गा की एक मूर्ति या रूप। ३. कुछ आचार्यों के मत से संगीत में एक श्रुति। ४. बालि की पुत्री जो अवीक्षित को ब्याही थी। ५. एक प्राचीन नदी। ६. अनन्तमूल। ७. काश्मरी। गंभारी। ८. मकड़ा नाम की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्राणी  : स्त्री० [सं०] त्रायमाण लता। त्रायंती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्रिका  : स्त्री० [सं०] १. श्रीकृष्ण की छोटी बहन। २. एक प्रकार का छन्द या वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में न, न, र, ल और ग होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्रेश  : पुं० [सं०] सुभद्रा के पति, अर्जुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ