लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुपारी  : स्त्री० [सं० सुप्रिय] १. नारियल की जाति का एक बहुत ऊँचा पेड़। २. उक्त वृक्ष का फल जो छोटी कड़ी गोलियों के रूप में होता है और जिसके छोटे छोटे टुकड़े यों ही अथवा पान के साथ खाये जाते हैं। कसैली। छालिया। मुहा–सुपारी लगना=सुपारी खाने पर उसका कोई टुकड़ा गले की नली में अटकना जिससे कुछ खाँसी और बेचैनी सी होती है। उदा–सोर भयो सकुचे समुझे हरवाहि कह्यो लागि सुपारी। केशव ३. लिंगेन्द्रिय का अगला अंडाकार भाग जो प्रायः सुपारी (फल) की तरह होता है।(बाजारू)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुपारी का फूल  : पुं० [हिं० सुपारी+फूल] मोचरस या सेमल का गोंद
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ