लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुग्रीव  : वि० [सं० ब० स०] अच्छी या सुन्दर ग्रीवा। (गरदन) वाला। पुं० १. विष्णु या कृष्ण के चार घोड़ों में से एक। २ .वानरों का राजा जो बलि का भाई और श्रीरामचन्द्र का सखा तथा सहायक था। ३ .वर्तमान अवसर्पिणी के नवें अर्हत के पिता का नाम। ४. इन्द्र। ५ .शिव। ६ . एक प्रकार का प्राचीन अस्त्र। ७ .शंख। ८. राज-हंस। ९ .एक प्राचीन पर्वत। १॰.वास्तु-कला में एक प्रकार का मंडप। ११. नायक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुग्रीवी  : स्त्री० [सं० सुग्रीव-ङीष्] दक्ष की एक कन्या तथा कश्यप की पत्नी जो घोड़ों, ऊँटों तथा गधों की जननी कही गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुग्रीवेश  : पुं० [सं० ष० त०] श्रीरामचन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ