लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुकर  : वि० [सं० सु√कृ (करना)+खल्] [भाव० सुकरता] (कार्य) जो सहज में किया जा सके। सरल। आसान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकरता  : स्त्री० [सं० सुकर+तल्-टाप] १. सुकर होने की अवस्था या भाव। सौन्दर्य। २. सुन्दरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकरा  : स्त्री० [सं सुकर-टाप्] ऐसी अच्छी और सीधी गौ जो सहज में दुही जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकरात  : पुं० एक प्रसिद्ध यूनानी दार्शनिक जो अफलातून (प्लेटो) का गुरू था। (साँक्रटीज़)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकराना  : पुं०=शुकराना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकरित  : वि० [सं० सुकृत] १. अच्छा। भला। २. मांगलिक शुभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकरीहार  : [पुं०] गले में पहनने का एक प्रकार का हार।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकर्णक  : वि० [सं० ब० स०]सुन्दर कानों वाला। पुं० हस्तिकंद। हाथीकंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकर्णिका  : स्त्री० [सं० सुकर्ण+कन्-टाप्, इत्व] १. मूसाकानी नाम की लता। २. महाबला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकर्णी  : स्त्री० [सं० सुकर्ण-ङीप्] इन्द्रवारुणी। इन्द्रायन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकर्म  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. अच्छा या उत्तम काम। सत्कर्म। २. देवताओं का एक गण या वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकर्मा (र्मन्)  : वि० [सं० सुकर्मन्+सु लोप दीर्घ नलोप] अच्छे कार्य करने वाला। सुकर्मी। पुं० १. विषकंभ आदि २७ योगों में से सातवां योग। २. विश्वकर्मा। ३. विश्वामित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुकर्मी (र्मिन)  : वि० [सं० सुकर्म+इनि] १. अच्छा काम करने वाला। २. धर्म और पुण्य के काम करने वाला। ३. सदाचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ