लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सिंगार  : पुं०=श्रृंगार।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंगारदान  : पुं० [हिं० सिंगार+सं० आधान या फा० दान (प्रत्य)] श्रृंगार की सामग्री रखने का छोटा संदूक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंगारना  : सं० [हिं० सिंगार+ना (प्रत्य०)] श्रृंगार करना। प्रसाधन सामग्री तथा आभूषणों से अपने को या किसी को सजाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंगारहाट  : पुं० [सं० श्रृंगारहाट्ट] वह बाजार जिसमें वेश्याएँ रहती हों। चकला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंगारहार  : पुं० [सं० हारश्रृंगार] १. हासिंगार नामक वृक्ष। परजाता। २. उक्त के फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंगारिया  : पुं० [हिं० सिंगार+इया (प्रत्य०)] १. श्रृंगार करने वाला। २. वह पुजारी जो देव मूर्तियों का श्रृंगार करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंगारी  : वि० [हिं० सिंगार+ई (प्रत्य)] सिंगार संबंधी। पुं०=सिंगारिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ