लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सार्व  : पुं० [सं०] सर्व अर्थात् से संबंध रखनेवाला। सब का। जैसा—सार्वजनिक। २. सबके लिये उपयुक्त। पुं० १. गौतम बुद्ध। २. जिन देव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वकामिक  : वि० [सं०] १. सब प्रकार की कामनाओं से संबंध रखने वाल। २. जो सब तरह की कामनाएँ पूरी करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वकालिक  : वि० [सं०] १. जो हर समय होता हो। २. सब कालों में होने वाला। सब नियमो का। ३. जिसका संबंध सब कालों से हो। सर्वकाल संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वगुण  : वि० [सं० सर्वगण+अण्] सर्वगुण संबंधी। सब गुणों का। पुं०=खारा नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वजनिक  : वि० [सं०] १. सब लोगो से संबंध रखने वाला। सर्व-साधारण संबंधी। (पब्लिक) जैसा—सार्वजनिक उपयोग। २. समान रूप से सब लोगों के काम आने वाला। (कॉमन) जैसा—सार्वजनिक कुआँ या धर्मशाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वजनीन  : वि०=सार्वजनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वजन्य  : वि० [सं०] सार्वजनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वज्ञ्य  : पुं० [सं०]=सर्वज्ञता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वत्रिक  : वि० [सं०] जो सब स्थानों तथा स्थितियों में प्रायः समान रूप से मिलता, रहता या होता हो। (युनिवर्सल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वदेशिक  : वि० [सं०] १. जो सब देशों में होता हो। २. जिसका संबंध सब देशों से हो। (युनिवर्सल) ३. सम्पूर्ण देश में होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वनामिक  : वि० [सं० सर्वनाम] १. सर्वनाम संबंधी। सर्वनाम का। २. सर्वनाम से निकला या बना हुआ। जैसा—सार्वनामिक विशेषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वभौतिक  : वि० [सं०] १. जिसका संबंध सब भूतों या तत्वों से हो। २. सब प्राणियों से संबंध रखने या उनमें होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वभौम  : वि० [सं०] १. सम्पूर्ण भूमि से संबंध रखनेवाला। २. सब देशों से संबंध रखने या मन में होनेवाला। पुं० १. चक्रवर्ती राजा। २. हाथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वभौमिक  : वि० [सं०] सार्वभौम। (दे०) पुं० वह जिसका द्रष्टिकोंण इतना विस्तृत हो कि संसार के सब देशों तथा उनके निवासियों को एक समान देखता, समझता तथा मानता हो। ऐसा व्यक्ति स्थानिक, राष्ट्रीय, जातीय तथा अन्य संकुचित विचारों से रहित होता हो। (कॉस्मोपालिटन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्वराष्ट्रीय  : वि० [सं०] [भाव० सार्वराष्ट्रियता] १. सब या अनेक राष्ट्रों से संबंध रखने वाला। अंतर्राष्ट्रीय। (इन्टरनेशनल) २. (नियम या सिद्धांत) जिसे सब राष्ट्र से मान्यता मिली हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्व-लौकिक  : वि० [सं०] १. जो सम्पूर्ण लोक या विश्व में प्रचलित या व्याप्त हो। २. जिसका संबंध सब लोगों से हो। ३. जिसे सब लोग जानते हों। ४. विश्वक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्विक  : वि० [सं० सर्व] [भाव० सार्विकता] १. जो साधारणतः सब जगह या सब बातो में प्रायःसमान रूप से देखने में आता हो। (युनिवर्सल) २. विशेषतःकिसी जाति, राष्ट्र, समाज आदि के सब सदस्यों के समान रूप से मिलने या होने वाला। आम। (जेनरल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्विक वध  : पुं० [सं०] किसी स्थान पर रहने या एकत्र होने वालों की की जाने वाली सामूहिक हत्या। (मैसेकर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्विक हड़ताल  : स्त्री० [सं०+हिं०] ऐसी हड़ताल जिसमें साधारणतया सभी संबंधित कर्मचारीगण सम्मिलित होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ