लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

साधन  : पुं० [सं०] [वि० साधनिक, साध्य, भू० कृ० साधित, कर्ता साधक] १. किसी कार्य का आरंभ करके उसे सिद्ध या पूरा करना। २. आज्ञा, निर्णय आदि के अनुसार किसी काम या बात को उचित और पूरा रूप देना। कार्यान्वित करना। पालन करना। ३. विधिक क्षेत्र में, आदेशों, लेख्यों, सूचनाओं आदि के अनुसार ठीक तरह से काम पूरा करना। निष्पादन। पालन। ४. अपने कार्यों का निर्वाह या अपने पद के कर्त्तव्यों आदि का पालन करना। ५. कोई चीज तैयार करने का सामान। सामग्री। ६. कोई ऐसी बात जिससे किसी प्रकार की क्षति, त्रुटि, दोष आदि का परिहार होता हो। उपचार। प्रतिविधि। ७. कोई काम पूरा करने में सहायता देनेवाली कोई चीज या सब चीजें। उपकरण। (इन्स्ट्रमेंट) ८. कोई ऐसी चीज या बात जिससे कुछ कर सकने की शक्ति या समर्थता आती हो। (मीन्स) जैसे—युद्ध करने के लिए सैनिक साधन। ९. वे सब जिनके सहारे कोई काम पूरा होता हो अथवा आवश्यकता पड़ने पर जिनका उपयोग किया जा सकता हो। (रिसोसेंज) १॰. कोई ऐसा तत्त्व या वस्तु जिसके द्वारा या सहायता से काम पूरा होता हो। (एजेन्सी) ११. वैद्यक में, औषध बनाने के लिए धातुएँ आदि फूँकने और शोधने का काम। १२. उपाय। तरकीब। युक्त। १३. मदद। सहायता। १४. कारण। सबब। १५. धन-संपत्ति। दौलत। १६. पदार्थ। वस्तु। १७. प्रमाण। सबूत। १८. जाना। गमन। १९. उपासना। २॰. संधान। २१. मृतक का अग्नि-संस्कार। दाह-कर्म। २२. दे० ‘साधना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साधन-क्रिया  : स्त्री० [सं०] समापिका क्रिया। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साधनता  : स्त्री० [सं०] १. साधन का धर्म या भाव। २. साधन की क्रिया। साधना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साधनहार  : वि० [सं० साधन+हिं० हार (प्रत्य०)] १. साधने करने या साधनेवाला। साधक। २. जो साध या सिद्ध किया जा सके। साध्य।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साधना  : स्त्री० [सं०] १. कोई कार्य सिद्ध या संपन्न करने की क्रिया। साधन। २. ऐसी आराधना तथा उपासना जो विशेष कष्ट सहन, परिश्रम तथा मनोयोगपूर्वक बहुत दिनों तक करनी पड़ती हो, अथवा जिसमें किसी विशिष्ट प्रकार की सिद्ध प्राप्त होती हो। जैसे—तंत्र या योग की साधना। ३. उक्त के आधार पर किसी बहुत बड़े तथा महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए विशेष त्याग, परिश्रम तथा मनोयोगपूर्वक बहुत दिनों तक किया जानेवाला प्रयत्न या प्रयास। जैसे—अधिकतर बड़े बड़े आविष्कार विशिष्ट साधना करने से होते हैं। स० [सं० साधना] १. विशेष परिश्रम तथा प्रयत्नपूर्वक निरंतर कोई कार्य करते हुए उसमें पारंगत या सिद्धहस्त होना। जैसे—योग साधना। २. किसी काम या बात का इस प्रकार अभ्यास करना कि वह ठीक तरह से, बहुत सहज में स्वाभाविक रूप से सम्पादित होने लगे। जैसे—दम साधना=दम या साँस रोकने का अभ्यास करना। ३. किसी चीज को ऐसी स्थिति में लाना कि वह ठीक तरह से और संतुलित रूप से अपने स्थान पर रहकर पूरा काम कर सके। जैसे—(क) गुड्डी या पतंग साधना=उसमें चिप्पी या पुल्ला लगाकर उसे संतुलित करना। (ख) तराजू या बटखरा साधना=यह देखना कि तराजू या बटखरा ठीक या पूरा तौलता है या नहीं। (ग) बाइसिकिल पर चढ़ने या रस्से पर चलने में शरीर साधना=शरीर को ऐसी अवस्था में रखना कि वह इधर-उधर गिरने न पाए। ४. शुद्ध या सत्य प्रमाणित करना। ५. निश्चित या पक्का करना। ठहराना। ६. किसी को अपनी ओर मिलाकर अपने अनुकूल या वश में करना। उदा०—गाधिराज को पुत्र साधि सब मित्र शत्रु बल।—केशव। स० [स० संधान, पु० हिं० संधानना] निशान लगाना। संधान करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साधनिक  : वि० [स०] १. साधन-संबंधी। साधन का। २. किसी या कई प्रकार के साधनों से युक्त या सम्पन्न। ३. किसी राज्य या संस्था के प्रबंध, शासन या कार्य-साधन से सम्बन्ध रखनेवाला। कार्यकारी। अधिशासी। पुं० प्राचीन भारत में, एक प्रकार के राज-कर्मचारी जो सेना आदि के किसी उप-विभाग के व्यवस्थापक होते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साधनी  : स्त्री० [सं० साधन] १. लोहे या लकड़ी का एक औजार जिससे दीवार या जमीन की सतह की सीध नापते हैं। २. राज। मेमार। उदा०—बोलि साधनी-पुंज मंजु मंडप रचवायौ।—रत्ना०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साधनीय  : वि० [सं०] १. जिसका साधन हो सके। २. जिसकी साधना होने को हो। ३. जो साधना से प्राप्त किया जा सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ