लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सरहंग  : पुं० [फा०] [भाव० सरहंगी] १. सेना का प्रधान अधिकारी और नायक। २. पैदल सिपाही। ३. पहलवान। मल्ल। ४. चोबदार। पहरेदार। ५. कोतवाल। वि० बलवान्। शक्ति-शाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरह  : पुं० [सं० शलभ, प्रा० सरह] १. फतिंगा। २. टिड्डी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहज  : स्त्री०=सलहज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहटी  : स्त्री० [सं० सर्पाक्षी] सर्पाक्षी नामका पौधा। नकुल कंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहत  : पुं० [देश] खलिहान में फैला हुआ अनाज बुहारने का झाड़ू।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहतना  : स० [देश] साफ करने के लिए अनाज फटकना। पछोड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहथ  : पुं० [सं० शर या शल्य+हि० हाथ] बरछी की तरह का एक हथियार जिसमें बड़ी मछलियों का शिकार किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहद  : स्त्री० [फा० सर+अ० हद] [वि० सरहदी] १. किसी देश भू-खंड या राज्य की सीमा। (दे० सीमा) २. ऐसी सीमा के आसपास का प्रदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहद-बंदी  : स्त्री० [फा०] कार्य, क्षेत्र आदि की सरहद या सीमा निश्चित करने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहदी  : वि० [फा० सरहद+ई (प्रत्यय)] १. सरहद संबंधी। सीमा संबंधी। जैसा—सरहदी झगड़े। २. सरहद या सीमा प्रांत का निवासी। जैसा—सरहदी गाँधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहना  : स्त्री० [देश] मछली के ऊपर का छिलका। चूईं।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहर  : पुं०=सरपत।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहरा  : वि० [सं० सरल+धड़] १. सीधा ऊपर को गया हुआ। जिसमें इधर-उधर शाखाएँ न निकली हों। (पेड़)। २. चिकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरहरी  : स्त्री० [सं० शर] १. मूँज या सरपत की जाति का एक पौधा जिसकी छड़ पतली, चिकनी और बिना गाँठ की होती है। २. गंडनी या सर्पाक्षी नामकी वनस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ