लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सरदा  : पुं० [फा० सर्द] कश्मीर तथा अफगानिस्तान में होनेवाला खरबूजे की जाति का एक प्रकार का फल जो खरबूजे की अपेक्षा अधिक बड़ा तथा अधिक मीठा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरदाना  : अ० [हि० सरदी] सरदी लगने के कारण ठंढा मन्द या शिथिल होना। स० सरदी के प्रभाव से युक्त करके ठंढा या मन्द करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरदाबा  : पुं० [फा० सर्दाबः] १. ठंढे जल से किया जानेवाला स्नान। २. वह स्थान जहाँ ठंढा करने के लिए पानी रखा जाता हो। ३. जमीन के नीचे बना हुआ कमरा। तहखाना। ४. कब्रिस्तान या समाधिस्थल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरदार  : पुं० [फा०] १. किसी मंडली का नेता। नायक। अगुआ। नेता। जैसा—मजदूरों या सिपाहियों का सरदार। २. किसी छोटे प्रदेश का प्रधान शासक। ३. अमीर। रईस। ४. सिक्खों के नाम से पहले लगनेवाली एक मान-सूचक उपाधि। जैसा—सरदार योगेन्द्र सिंह। ५. वह जिसका वेश्या से संबंध हो (वेश्याएँ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरदारी  : स्त्री० [फा०] सरदार का पद, भाव या स्थिति। सरदारपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ