लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सरकारी  : वि० [सं० सं√कृ (करना)+णिनि, संस्कारिन्] जिसका संस्कार हुआ हो। पुं० एक प्रकार का छंद जिसके प्रत्येक चरण में १६ मात्राएँ होती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरकंडा  : पुं० [सं० शरकंड] सरपत की जाति का एक पौधा जिसमें गाँठ वाली छड़े होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरक  : पुं० [सं०√सृ (गत्यादि)+वुन्-अक] १. सरकने की क्रिया। खिसकना। चलना। २. यात्रियों का दल। ३. शराब पीने का पात्र। ४. गुड़ की शराब। ५. शराब पीना। मद्य-पान। ६. शराब की खुमारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरकना  : अ० [सं० सरक सरण] १. गोजर, छिपकली, साँप आदि के संबंध में पेट से रगड़ खाते हुए आगे बढ़ना। २. धीरे-धीरे तथा थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ना। ३. लाक्षणिक अर्थ में काम चलना। मुहावरा—सरक जाना=मर जाना (बाजारू)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरकश  : वि० [फा०] [भाव० सरकशी] १. किसी के विरुद्ध सिर उठानेवाला। २. सहज में न दबनेवाला। उद्दंड। उद्धत। ३. विद्रोही। बागी। ४. बहुत बड़ा दुष्ट या पाजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरकशी  : स्त्री० [फा०] सरकस होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरका  : पुं० [अ० सर्क] चोरी। पुं० [हि० सरकना] हस्त क्रिया। हस्त मैथुन। क्रि० प्र० कूटना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरकार  : स्त्री० [फा०] [वि० सरकारी] १. किसी देश के वे सब राज्यकर्मचारी जिसके हाथ में शासन संबंधी अधिकार होते हैं। शासन। २. किसी देश के सम्राट,राष्ट्रपति या मुख्य मन्त्री द्वारा चुने हुए मंत्रियों का वह दल जो सामूहिक रूप से उस देश को सासित करता है। (गवर्नमेंट)। पुं० १. प्रभु। २. मालिक। स्वामी। ३. राजा, शासक या सम्राट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरकारी  : वि० [फा०] १. सरकार संबंधी। जैसा—सरकारी काम, सरकारी हुक्म। २. जिसका दायित्व या भार सरकार पर हो। जैसा—वे सरकारी खर्च पर दिल्ली गये है। ३. राज्य संबंधी। जैसा—सरकारी गवाह। ४. नौकर की दृष्टि से उसके मालिक का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरकारी कागज  : पुं० [हि०] वह व्यक्ति जो अपराधियों का साथ छोड़कर उनके विरुद्ध गवाही देता हो। भेद-साक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरक्क  : वि० [हि० सरक=मद्य-पात्र] मत। मस्त। उदाहरण—मद सरक्क पट्टे तिना।—चंदबरदाई।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ