लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सन्निध  : पुं० [सं० सम्-नि√धा (रखना)+क] १. समीप्य। २. आमने सामने होने की स्थिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सन्निधाता (तृ)  : पुं० [सं० सम्-नि√धा (रखना)+तृच] १. प्राचीन भारत में वह राजकर्मचारी जो लोगो को अपने साथ ले जाकर न्यायालय में उपस्थित करता था। २. राजकोष का प्रधान अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सन्निधान  : पुं० [सं० सन्-नि√धा (रखना)+ल्युट्-अन] १. दो या अधिक चीजों को साथ-साथ या अलग-अलग रखना। २. वह अवस्था जिसमें चीजें जिसमें चीजें साथ-साथ या अगल-बगल रहती या होती हैं। निकटता। समीपता। ३. पड़ोस। ४. इंद्रियो का विषय। ५. स्थापित करना। स्थापना। अव्य० निकट। पास।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सन्निधि  : स्त्री० [सं० सम्-नि√धा (रखना)+कि] सन्निधान। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ