लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सत्यक  : पुं० [पा०] कैंची डि०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यंकार  : पुं० [सं०] [भू० कृ० सत्यंकृत] १. किसी को दिया हुआ वचन सत्य करना। वादा पूरा करना। २. पेशगी दिया जानेवाला धन जो इस बात का सूचक होता है कि जिस काम के लिए वह दिया गया है वह अव्य किया या कराया जायगा। ३.किसी निश्चय संविदा आदि को ठीक या सत्य ठहराना। विशेष० दे० ‘सत्यांकन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य  : वि० [सं०] [भाव० सत्यता] १. सत् संबंधी। सत् का। २. सत् से युक्त। जैसा—संसार में ईश्वर का नाम ही सत्य है। ३. (कथन या बात) जो मूल या वास्तविक के ठीक अनुरूप हो। जिस पर पूरा-पूरा विश्वास किया जा सकता हो। जिसमें झूठ या मिथ्या का लेश भी न हो। जैसा—वह सदा सत्य बोलता है। ४. (घटना का उल्लेख या विवरण) जो सत्य या वास्तविकता के ठीक अनुरूप हो। ठीक। यथार्थ। जैसा—यह सत्य है कि आप वहाँ नहीं गये थे। ५. जैसा हो या होना चाहिए, ठीक वैसा ही। जैसा—सत्यव्रत, सत्यसंघ। (ट्रू अंतिम तीनों अर्थों के लिए)। ६. असल। वास्तविक। पुं० १. ठीक यथार्थ और वास्तविक तथ्य या बात। जैसा—सत्य कहीं छिपा नहीं रह सकता। २. उचित और न्यायसंगत पक्ष या बात। जैसा—उन्हें सत्य से कोई डिगा नहीं सकता। ३. वह पारमार्थिक सत्ता जिसमें कभी कोई विकार नहीं होता। जैसा—ब्रह्म ही सत्य है, और यह जगत् मिथ्या है। ४. पुराणानुसार ऊपर के सात लोकों में से सबसे ऊपर का लोक। ५. विष्णु। ६. विश्वदेवों में से एक। ७. नांदीमुख श्रद्धा के अधिष्ठाता देवता। ८. एक प्रकार का दिव्यास्त्र। ९. पुराणानुसार नवें कल्प का नाम। १॰. अश्वत्थ। पीपल। ११. प्रतिज्ञा। १२. कसम। शपथ। १३. दे० ‘सत्य युग’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यक  : वि० [सं० सत्य+कन्]=सत्यंकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यकाम  : वि० [सं० ब० स०] सदा सत्य की कामना रखनेवाला बहुत सच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यकीर्ति  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार का अस्त्र जो मंत्रबल से चलाया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यकेतु  : पुं० [सं० ब० स०] १. एक बुद्ध का नाम। २. अक्रूर का एक पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यजित्  : पुं० [सं०] १. तीसवें मन्वन्तर के इन्द्र का नाम। २. वसुदेव का एक भतीजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यतः  : अव्य० [सं०] सत्य यह है कि। वास्तव में। यथार्थतः। सचमुच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यता  : स्त्री० [सं० सत्य+तल्-टाप्] १. सत्य होने की अवस्था धर्म या भाव। सच्चाई। २. वास्तविकता। ३. नित्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-नारायण  : पुं० [सं०] नारायण या विष्णु भगवान का एक नाम जिसके संबंध में आजकल लोक में एक कथा बहुत प्रचलित तथा प्रसिद्ध है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यपर  : वि० [सं०] [भाव० सत्यपरता] सत्य में प्रवृत्त। ईमानदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-पुरुष  : पुं० [सं०] १. सारी सृष्टि उत्पन्न करनेवाला वह तत्त्व जो सबसे अतीत, ऊपर और परे माना गया है। २. परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-प्रतिज्ञ  : वि० [सं० ब० स०] अपनी प्रतिज्ञा पर सदा दृढ़ रहने और उसका पूर्णतः पालन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यभामा  : स्त्री० [सं०] श्रीकृष्ण की आठ पटरानियों में से एक जो सत्राजित् की कन्या थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यभूषणी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-युग  : पुं० [सं० मध्यम० स०] पौराणिक काल-गणना के अनुसार चार युगों में से पहला युग जो इसलिए सर्वश्रेष्ट कहा गया है कि इसमें धर्म और सत्य की पूरी प्रधानता थी। इसकी अवधि १७२८००० वर्ष कही गई है। इसे कृत युग भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ययुगाद्या  : स्त्री० [सं०] वैशाख शुक्ल तृतीया जिस दिन से सत्य युग का आरम्भ माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ययुगी  : वि० [सं० सत्य-युगी+इनि] १. सत्ययुग का। सत्य युग सम्बन्धी। २. सत्य-युग में होनेवाला। ३. सत्य-युग के लोगों की तरह का अर्थात् बहुत धर्मात्मा और सच्चा। ४. बहुत पुराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यलोक  : पुं० [सं०] ऊपर से सात लोकों में से सबसे ऊपर का लोक जहाँ ब्रह्मा का अवस्थान माना गया है। (पुराण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवती  : वि० [सं० सत्यवान् का स्त्री०] १. सत्य का आचरण और पालन करनेवाली। २. पतिव्रता। सती। ३. कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी। स्त्री० १. पराशर की पत्नी और व्यास की माता मत्स्यगंधा का वास्तविक नाम। २. एक प्राचीन नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-वसु  : पुं० [सं०] एक विश्वेदेवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवाच्  : पुं० [सं०] १. सत्य वचन। २. प्रतिज्ञा। ३. मंत्र-बल से चलनेवाला एक प्रकार का अस्त्र। ४. कौआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवाद  : पुं० [सं०] [वि० सत्यवादी] १. सत्य बोलना। सच कहना। २. धर्म पर दृढ़ रहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवादिनी  : स्त्री० [सं०] १. दाक्षायिणी का एक नाम। २. बोधिद्रुम की एक देवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवादी  : वि० [सं० सत्यवादिन्] [स्त्री० सत्यवादिनी] १. सत्य कहनेवाला। सच बोलनेवाला। २. अपनी प्रतिज्ञा पर दृढ़ रहनेवाला। ३. धर्म पर दृढ़ रहनेवाला। ४. सत्यवाद संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवान्  : वि० [सं०] [स्त्री० सत्यवती] सत्य का आचरण और पालन करनेवाला। पुं० शाल्व देश का एक प्रसिद्ध राजा जो सावित्री का पति था। (पुराणों में कहा गया है कि जब ये युवावस्था में ही मर गये, तब इनकी पत्नी सावित्री ने अपने पातिव्रत्य के बल पर इन्हें यम के हाथों से छुड़ाकर पुनरुज्जीवित किया था)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यव्रत  : वि० [सं०] जिसने सत्य बोलने का व्रत लिया हो। पुं० सत्य का पालन करने का नियम या व्रत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यशील  : वि० [सं०] [स्त्री० सत्यशीला] सदा सत्य का पालन करनेवाला। सच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-संकल्प  : वि० [सं०] जो अपने संकल्प पर सदा दृढ़ रहे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यसंध  : वि० [सं०] [स्त्री० सत्यसंघा] वचन को पूरा करनेवाला। सत्य-प्रतिज्ञ। पुं० १. भगवान् रामचन्द्र का एक नाम। २. भरत का एक नाम। ३. जनमेजय का एक नाम। ४. कार्तिकेय का एक अनुचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्या  : स्त्री० [सं० सत्य-टाप्] १. सच्चाई। सत्यता। २. व्यास की माता सत्यवती की एक नाम। ३. सीता का एक नाम। ४. दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्याकृति  : स्त्री० [सं० सत्य+डाच्-आकृति० ष० त०]=सत्यंकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्याग्रह  : पुं० [सं०] १. सत्य का पालन और रक्षा करने के लिए किया जानेवाला आग्रह या हठ। २. आधुनिक राजनीति में वह अहिंसात्मक कार्रवाई जो किसी अधिकारी या सत्ता के किसी निश्चय, व्यवहार आदि के प्रति अपना असंतोष विरोध आदि प्रकट करने के लिए की जाती है, और जिसका मुख्य अंग उस निश्चय या व्यवहार के अनुसार कार्य न करने अथवा उसका पालन न करने के रूप में होता है (पैसिव रेज़िस्टेन्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्याग्रही  : वि० [सं०] सत्य के पालन या रक्षा के लिए आग्रह या हठ करनेवाला। पुं० वह जो सत्याग्रह (देखें) करता हो। सत्याग्रह करनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यात्मा (त्मन्)  : वि० [सं० ब० स०] पूर्ण रूप से सत्यपरायण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यानाश  : पुं० [सं० सत्ता+नाश] पूरी तरह से होनेवाला नाश। सर्वनाश। मटियामोट। बरबादी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यानाशी  : वि० [हि० सत्यानाश+ई (प्रत्यय)] [स्त्री० सत्यानाशिनी] १. सत्यानाश करनेवाला। चौपट करनेवाला। स्त्री० भड़भाँड़ नाम का कँटीला पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यानृत  : पुं० [सं० ब० स०] १. झूठ और सच का मेल। ऐसी बात जिसमें कुछ सच भी हो और कुछ झूठ भी हो। २. रोजगार। व्यापार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यापन  : पुं० [सं० सत्य+णिच्-आ-युक्-ल्युट-अन] [भू० कृ० सत्यापित] १. जाँच या मिलान करके देखना कि ज्यों का त्यों और ठीक या सत्य है कि नहीं। (वेरीफ़िकेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यापना  : स्त्री० [सं० सत्याप+णुच्-अन-टाप्]=सत्यापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यापित  : भू० कृ० [सं०] जिसका सत्यापन हुआ या हो चुका हो। (वेरीफ़ाइड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यार्जव  : वि० [सं०] सीधा-सादा और सच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्येतर  : वि० [सं०] सत्य से भिन्न अर्थात् मिथ्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्योत्तर  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. सत्य बात की स्वीकृति देना। २. अपने किए हुए अपराध दोष आदि का स्वीकरण। इकबाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ