लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सत्त  : पुं० [सं० सत्व] १. किसी पदार्थ का सार भाग। असली तत्त्व। रस। जैसा—गेहूँ का सत्त, मुलेठी का सत्त। २. मुख्य उपयोगी तत्त्व। ३. बल। शक्ति। वि०=सत्य। पुं० १.=सत्य। २. =सतीत्व।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तम  : वि० [सं० सत्+तमप्] १. सबसे अधिक सत् या अच्छा। २. सर्वश्रेष्ठ। ३. परम पूज्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तर  : वि० [सं० सप्तति, प्रा० सत्तरि] जो गिनती में साठ से दस अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो इस प्रकार लिखी जाती है।—७०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तरह  : वि० [सं० सप्तदश,प्रा० सत्तरह] जो गिनती में दस से सात अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है—१७।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तांतरण  : पुं० [सं० सत्ता+अंतरण] [भू० कृ० सत्तांतरित] १. सत्ता का एक के हाथ से दूसरे हाथ में जाना। २. सत्ताधारी का सत्ता दूसरे को सौंपना। (ससेसन उक्त दोनों अर्थों में)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तांतरित  : भू० कृ० [सं० सत्तांतरण] (देश या राज्य) जिसके शासन की सत्ता दूसरे को सौंप दी गई हो। (सीडेड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ता  : स्त्री० [सं० सत्,+तल्ल-टाप्] १. मूर्त रूप से वर्तमान रहने या होने की अवस्था, गुण या भाव। अस्तित्व। हस्ती। अभाव का विपर्याय। (बीइंग)। २. शक्ति। सामर्थ्य। ३. वह अधिकार, शक्ति या सामर्थ्य जो किसी प्रकार का उपयोग करती हुई और अपनी सक्षमता दिखलाती हुई काम करती हो। (पावर) जैसा—राजसत्ता। मुहावरा—(किसी पर) सत्ता चलाना=अपना अधिकार दिखलाते हुए और वश में रखते हुए उपभोग, व्यवहार शासन आदि करना। ४. राजनीति-शास्त्र में किसी विशिष्ट राष्ट्र का वह अधिकार या शक्ति जिससे बढ़कर और कोई अधिकार या शक्ति न हो। (सावरेंटी)। पुं० [हि० सात] ताश या गंजीफे का वह पत्ता जिसमें सात बूटियाँ हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ताईस  : वि० [सं०सप्त-विंशति,प्रा० सत्ताईस] जो गिनती में बीस से सात अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है।—२७।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ताधारी (रिन्)  : वि० [सं० सत्ता√धृ (रखना)+णिनि] जिसे किसी प्रकार की सत्ता प्राप्त हो। सत्तावान। जैसा—सत्ताधारी राज्य। पुं० सत्ताप्राप्त अधिकारी। प्राधिकारी (देखें)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तानवे  : वि० [सं० सप्तनवति, प्रा० सत्तावन] जो गिनती में सौ से तीन कम हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है—९७।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तानाश  : पुं०=सत्यानाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तानाशी  : वि०=सत्यानाशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तार  : वि० [अ०] दोषों आदि पर परदा डालनेवाला। पुं० ईश्वर का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तारूढ़  : वि० [सं० सत्ता+आरूढ़] जो सत्ता प्राप्त कर उसका उपयोग और पालन कर रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तावन  : वि० [सं० सप्तपंचाशत, प्रा० सत्तावन्न] जो गिनती में पचास से सात अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है—५७।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तावाद  : पुं० [सं०] [वि० सत्तावादी] यह मत या सिद्धान्त कि किसी अधिनायक या अधिनायक वर्ग के तंत्र या शासन की सभी बातें बिना किसी विरोध के मानी जानी चाहिए। (ऑथॉरिटेरियनिज्मः)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ताशास्त्र  : पुं० [सं० मध्य० स०] पाश्चात्य दर्शन की वह शाखा जिसमें मूल या पारमार्थिक सत्ता का विवेचन होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ता-सामान्यत्व  : पुं० [सं० ब० स०, त्व] न्याय में वह स्थिति जब अनेक द्रव्यों, रूपों आदि में एक ही तत्त्व सामान्य रूप से पाया जाता हो। जैसा—कुंडल, कंकण आदि अनेक गहनों में सोना नामक द्रव्य सामान्य रूप से पाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तासी  : वि० [सं० सप्ताशीति, प्रा० सत्तासी] जो गिनती में अस्सी से सात अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंको में इस प्रकार लिखी जाती है—८७।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तू  : पुं० [सं० सत्तुक, प्रा० सत्तुअ] भुने हुए चने, जौ आदि का आटा या चूर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्व  : पुं० [सं०] १. सत्ता से युक्त होने की अवस्था या भाव। अस्तित्व। हस्ती। २. किसी वस्तु में से निकाला हुआ मूल और सार भाग। तत्त्व। सत्त। (एब्सट्रैक्ट) ३. किसी वस्तु की मुख्य और वास्तविक प्रवृत्ति। गुण संबंधी। विशिष्टता। खासियत। ४. चित्त या मन की प्रवृत्ति। ५. अच्छे और शुभ कर्मों की ओर होनेवाली प्रवृत्ति। शुभवृत्ति। ६. सांख्य के अनुसार प्रकृति के तीन गुणों में से एक जो सब में उत्तम कहा गया है, और जिसके लक्षण, ज्ञान, शांति शुद्धता आदि हैं। ७. आत्म-तत्त्व। चित्-तत्त्व। चैतन्य। ८. जीवनी-शक्ति। प्राण-तत्त्व। ९. जीवधारी। प्राणी। १॰. भूत-प्रेत। ११. मन की दृढ़ता और धीरता। १२. बल। शक्ति। १३. गर्भ। हमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वक  : पुं० [सं०] मृत मनुष्य की जीवात्मा। प्रेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वगुण  : पुं० [सं० मध्यम० स०] सत्त्व अर्थात् अच्छे कर्मों की ओर प्रवृत्त करनेवाला, गुण, जो प्रकृति के तीन गुणों में से एक तथा तीनों में सर्वश्रेष्ठ है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वगुणी  : वि० [सं० सत्त्वगुण+इनि] १. सत्वगुण से युक्त। २. साधु और विवेकी। उत्तम प्रकृति का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्व-दीप्ति  : स्त्री० [सं०] मनुष्य के स्वभाव की तेजस्विता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वधाम  : पुं० [सं० ब० स०] विष्णु का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वलक्षण  : वि० स्त्री० [सं० ब० स०] जिसमें गर्भ के लक्षण हों। गर्भवती। हामिला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्ववती  : वि० [सत्त्व+मतुप-म=व,ङीष्] १. सत्वगुण से सम्पन्न (स्त्री) २. गर्भवती। स्त्री० बौद्ध तांत्रिकों की एक देवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्ववान्  : वि० [सं० सत्त्ववत्-नुम्-दीर्घ, सत्त्ववत्] [स्त्री० सत्त्ववती] १. सत्त्व या सार भाग से युक्त। २. जीवनी-शक्ति या प्राणों से युक्त। ३. साहसी। ४. दृढ़। मजबूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वशाली  : वि० [सं० सत्त्वशालिन्] [स्त्री० सत्वशालिनी] दृढ़, धीर और साहसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वशील  : वि० [सं० ब० स०] १. सात्त्विक प्रकृतिवाला। अच्छी प्रकृति का। २. सदाचारी और धर्मात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वस्थ  : वि० [सं०] १. अपनी प्रकृति में स्थित। २. अपनी बात या स्थान पर दृढ़तापूर्वक ठहरा रहनेवाला। ३. बलवान्। सशक्त। ४. जीवनी शक्ति से युक्त। प्राणवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ