लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सत्  : वि० [सं०√अस् (होना)+शतृ-अलोप] १. सच। सत्य। २. सज्जन। साधु। ३. धीर। ४. स्थायी। ५. पंडित। विद्वान। ६. पूज्य। मान्य। ७. प्रशस्त। ८. पवित्र। सुद्ध। ९. उत्तम। श्रेष्ठ। पुं० १. ब्रह्मा। २. माध्व संप्रदाय का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कदंब  : पं० [सं० कर्म० स०] एक प्रकार का कदंब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्करण  : पुं० [सं० ष० त० कर्म० स०] [वि० सत्करणीय, भू० कृ० सत्कृत] १. सत्कार करना। आदर करना। २. मृतक की अन्त्येष्टि क्रिया करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्करणीय  : वि० [सं० सत√कृ (करना)+अनीयर, कर्म० स०] जिसका सत्कार करना आवश्यक और उचित हो। सत्कार का पात्र। आदरणीय पूज्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कर्ता (र्त्त)  : वि० [सं० कर्म० स०] [स्त्री० सत्कर्त्री] १. अच्छा काम करनेवाला। सत्कर्म करनेवाला। २. आदर-सत्कार करनेवाला। पुं० आजकल वह व्यक्ति जो आगत और निमंत्रित व्यक्तियों का किसी रूप में सत्कार करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कर्म  : पुं० [सं० कर्म० स० सत्कर्मन्] १. अच्छा कर्म। अच्छा काम। २. धर्म या पुण्य का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कर्मा (मन्)  : वि० [सं० ब० स०] सत्कर्म करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्काय दृष्टि  : स्त्री० [सं०] मृत्यु के उपरांत आत्मा, लिंगशरीर आदि के बने रहने के सिद्धान्त जो बौद्धों की दृष्टि में मिथ्या है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कार  : पुं० [सं०] १. अभ्यागत, अतिथि आदि की की जानेवाली खातिरदारी तथा सेवा। २. धन आदि भेंट देकर किसी का किया जानेवाला आदर-सम्मान या सेवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कारक  : वि० [सं०] सत्कार करनेवाला। सत्कर्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कार्य  : वि० [सं० सत्√कृ (करना)+ण्यत्] १. जिसका सत्कार होना आवश्यक या उचित हो। सत्कार का पात्र। २. (मृतक) जिसकी अन्तेष्टि क्रिया होने को हो। पुं० उत्तम कार्य। अच्छा काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कार्यवाद  : पुं० [सं० मध्यम० स०] १. सांख्य का यह दार्शनिक सिद्धान्त कि बिना करण के कर्य की उत्पत्ति नहीं हो सकती। फलतः यह सिद्धान्त कि इस जगत की उत्पत्ति शून्य से नहीं किसी मूल सत्ता से है। यह सिद्धान्त बौद्धों के शून्यवाद के विपरीत है। २. दे० ‘पारिणामवाद’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कीर्ति  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] उत्तम कीर्ति। यश। नेकनामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कुल  : पुं० [सं० कर्म० स०] उत्तम कुल। अच्छा या बड़ा खानदान। वि० जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कृत  : वि० [सं० सत्√कृ (करना)+क्त] १. अच्छी तरह किया हुआ। २. जिसका सत्कार किया गया हो। ३. सजाया हुआ। अलंकृत। पुं० १. सत्कार। २. सत्कर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्कृति  : स्त्री० [सं०] अच्छी या उत्तम कृति। वि० सत्कर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्क्रिया  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] १. धर्म या काम। सत्कर्म। २. आदर-सत्कार। ३. किसी कार्य का आयोजन या तैयारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त  : पुं० [सं० सत्व] १. किसी पदार्थ का सार भाग। असली तत्त्व। रस। जैसा—गेहूँ का सत्त, मुलेठी का सत्त। २. मुख्य उपयोगी तत्त्व। ३. बल। शक्ति। वि०=सत्य। पुं० १.=सत्य। २. =सतीत्व।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तम  : वि० [सं० सत्+तमप्] १. सबसे अधिक सत् या अच्छा। २. सर्वश्रेष्ठ। ३. परम पूज्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तर  : वि० [सं० सप्तति, प्रा० सत्तरि] जो गिनती में साठ से दस अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो इस प्रकार लिखी जाती है।—७०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तरह  : वि० [सं० सप्तदश,प्रा० सत्तरह] जो गिनती में दस से सात अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है—१७।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तांतरण  : पुं० [सं० सत्ता+अंतरण] [भू० कृ० सत्तांतरित] १. सत्ता का एक के हाथ से दूसरे हाथ में जाना। २. सत्ताधारी का सत्ता दूसरे को सौंपना। (ससेसन उक्त दोनों अर्थों में)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तांतरित  : भू० कृ० [सं० सत्तांतरण] (देश या राज्य) जिसके शासन की सत्ता दूसरे को सौंप दी गई हो। (सीडेड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ता  : स्त्री० [सं० सत्,+तल्ल-टाप्] १. मूर्त रूप से वर्तमान रहने या होने की अवस्था, गुण या भाव। अस्तित्व। हस्ती। अभाव का विपर्याय। (बीइंग)। २. शक्ति। सामर्थ्य। ३. वह अधिकार, शक्ति या सामर्थ्य जो किसी प्रकार का उपयोग करती हुई और अपनी सक्षमता दिखलाती हुई काम करती हो। (पावर) जैसा—राजसत्ता। मुहावरा—(किसी पर) सत्ता चलाना=अपना अधिकार दिखलाते हुए और वश में रखते हुए उपभोग, व्यवहार शासन आदि करना। ४. राजनीति-शास्त्र में किसी विशिष्ट राष्ट्र का वह अधिकार या शक्ति जिससे बढ़कर और कोई अधिकार या शक्ति न हो। (सावरेंटी)। पुं० [हि० सात] ताश या गंजीफे का वह पत्ता जिसमें सात बूटियाँ हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ताईस  : वि० [सं०सप्त-विंशति,प्रा० सत्ताईस] जो गिनती में बीस से सात अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है।—२७।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ताधारी (रिन्)  : वि० [सं० सत्ता√धृ (रखना)+णिनि] जिसे किसी प्रकार की सत्ता प्राप्त हो। सत्तावान। जैसा—सत्ताधारी राज्य। पुं० सत्ताप्राप्त अधिकारी। प्राधिकारी (देखें)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तानवे  : वि० [सं० सप्तनवति, प्रा० सत्तावन] जो गिनती में सौ से तीन कम हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है—९७।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तानाश  : पुं०=सत्यानाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तानाशी  : वि०=सत्यानाशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तार  : वि० [अ०] दोषों आदि पर परदा डालनेवाला। पुं० ईश्वर का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तारूढ़  : वि० [सं० सत्ता+आरूढ़] जो सत्ता प्राप्त कर उसका उपयोग और पालन कर रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तावन  : वि० [सं० सप्तपंचाशत, प्रा० सत्तावन्न] जो गिनती में पचास से सात अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है—५७।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तावाद  : पुं० [सं०] [वि० सत्तावादी] यह मत या सिद्धान्त कि किसी अधिनायक या अधिनायक वर्ग के तंत्र या शासन की सभी बातें बिना किसी विरोध के मानी जानी चाहिए। (ऑथॉरिटेरियनिज्मः)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ताशास्त्र  : पुं० [सं० मध्य० स०] पाश्चात्य दर्शन की वह शाखा जिसमें मूल या पारमार्थिक सत्ता का विवेचन होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ता-सामान्यत्व  : पुं० [सं० ब० स०, त्व] न्याय में वह स्थिति जब अनेक द्रव्यों, रूपों आदि में एक ही तत्त्व सामान्य रूप से पाया जाता हो। जैसा—कुंडल, कंकण आदि अनेक गहनों में सोना नामक द्रव्य सामान्य रूप से पाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तासी  : वि० [सं० सप्ताशीति, प्रा० सत्तासी] जो गिनती में अस्सी से सात अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंको में इस प्रकार लिखी जाती है—८७।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्तू  : पुं० [सं० सत्तुक, प्रा० सत्तुअ] भुने हुए चने, जौ आदि का आटा या चूर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्व  : पुं० [सं०] १. सत्ता से युक्त होने की अवस्था या भाव। अस्तित्व। हस्ती। २. किसी वस्तु में से निकाला हुआ मूल और सार भाग। तत्त्व। सत्त। (एब्सट्रैक्ट) ३. किसी वस्तु की मुख्य और वास्तविक प्रवृत्ति। गुण संबंधी। विशिष्टता। खासियत। ४. चित्त या मन की प्रवृत्ति। ५. अच्छे और शुभ कर्मों की ओर होनेवाली प्रवृत्ति। शुभवृत्ति। ६. सांख्य के अनुसार प्रकृति के तीन गुणों में से एक जो सब में उत्तम कहा गया है, और जिसके लक्षण, ज्ञान, शांति शुद्धता आदि हैं। ७. आत्म-तत्त्व। चित्-तत्त्व। चैतन्य। ८. जीवनी-शक्ति। प्राण-तत्त्व। ९. जीवधारी। प्राणी। १॰. भूत-प्रेत। ११. मन की दृढ़ता और धीरता। १२. बल। शक्ति। १३. गर्भ। हमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वक  : पुं० [सं०] मृत मनुष्य की जीवात्मा। प्रेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वगुण  : पुं० [सं० मध्यम० स०] सत्त्व अर्थात् अच्छे कर्मों की ओर प्रवृत्त करनेवाला, गुण, जो प्रकृति के तीन गुणों में से एक तथा तीनों में सर्वश्रेष्ठ है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वगुणी  : वि० [सं० सत्त्वगुण+इनि] १. सत्वगुण से युक्त। २. साधु और विवेकी। उत्तम प्रकृति का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्व-दीप्ति  : स्त्री० [सं०] मनुष्य के स्वभाव की तेजस्विता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वधाम  : पुं० [सं० ब० स०] विष्णु का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वलक्षण  : वि० स्त्री० [सं० ब० स०] जिसमें गर्भ के लक्षण हों। गर्भवती। हामिला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्ववती  : वि० [सत्त्व+मतुप-म=व,ङीष्] १. सत्वगुण से सम्पन्न (स्त्री) २. गर्भवती। स्त्री० बौद्ध तांत्रिकों की एक देवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्ववान्  : वि० [सं० सत्त्ववत्-नुम्-दीर्घ, सत्त्ववत्] [स्त्री० सत्त्ववती] १. सत्त्व या सार भाग से युक्त। २. जीवनी-शक्ति या प्राणों से युक्त। ३. साहसी। ४. दृढ़। मजबूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वशाली  : वि० [सं० सत्त्वशालिन्] [स्त्री० सत्वशालिनी] दृढ़, धीर और साहसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वशील  : वि० [सं० ब० स०] १. सात्त्विक प्रकृतिवाला। अच्छी प्रकृति का। २. सदाचारी और धर्मात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वस्थ  : वि० [सं०] १. अपनी प्रकृति में स्थित। २. अपनी बात या स्थान पर दृढ़तापूर्वक ठहरा रहनेवाला। ३. बलवान्। सशक्त। ४. जीवनी शक्ति से युक्त। प्राणवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यक  : पुं० [पा०] कैंची डि०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्थी  : स्त्री० [?] जाँघ का मोटा भाग। (राज०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्पथ  : पुं० [सं०] १. उत्तम मार्ग। २. उत्तम पंथ या संप्रदाय। ३. अच्छा आचरण। सदाचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्पशु  : पुं० [सं०] ऐसा पशु जिसे देवता को बलि चढ़ाया जा सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्पात्र  : पुं० [सं०] १. उपदेश, दान आदि के योग्य उत्तम अधिकारी व्यक्ति। २. श्रेष्ठ और सदाचारी व्यक्ति। ३. विवाह के योग्य उत्तम वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्पुरुष्  : पुं० [सं० कर्म० स०] सदाचारी और योग्य व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यंकार  : पुं० [सं०] [भू० कृ० सत्यंकृत] १. किसी को दिया हुआ वचन सत्य करना। वादा पूरा करना। २. पेशगी दिया जानेवाला धन जो इस बात का सूचक होता है कि जिस काम के लिए वह दिया गया है वह अव्य किया या कराया जायगा। ३.किसी निश्चय संविदा आदि को ठीक या सत्य ठहराना। विशेष० दे० ‘सत्यांकन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य  : वि० [सं०] [भाव० सत्यता] १. सत् संबंधी। सत् का। २. सत् से युक्त। जैसा—संसार में ईश्वर का नाम ही सत्य है। ३. (कथन या बात) जो मूल या वास्तविक के ठीक अनुरूप हो। जिस पर पूरा-पूरा विश्वास किया जा सकता हो। जिसमें झूठ या मिथ्या का लेश भी न हो। जैसा—वह सदा सत्य बोलता है। ४. (घटना का उल्लेख या विवरण) जो सत्य या वास्तविकता के ठीक अनुरूप हो। ठीक। यथार्थ। जैसा—यह सत्य है कि आप वहाँ नहीं गये थे। ५. जैसा हो या होना चाहिए, ठीक वैसा ही। जैसा—सत्यव्रत, सत्यसंघ। (ट्रू अंतिम तीनों अर्थों के लिए)। ६. असल। वास्तविक। पुं० १. ठीक यथार्थ और वास्तविक तथ्य या बात। जैसा—सत्य कहीं छिपा नहीं रह सकता। २. उचित और न्यायसंगत पक्ष या बात। जैसा—उन्हें सत्य से कोई डिगा नहीं सकता। ३. वह पारमार्थिक सत्ता जिसमें कभी कोई विकार नहीं होता। जैसा—ब्रह्म ही सत्य है, और यह जगत् मिथ्या है। ४. पुराणानुसार ऊपर के सात लोकों में से सबसे ऊपर का लोक। ५. विष्णु। ६. विश्वदेवों में से एक। ७. नांदीमुख श्रद्धा के अधिष्ठाता देवता। ८. एक प्रकार का दिव्यास्त्र। ९. पुराणानुसार नवें कल्प का नाम। १॰. अश्वत्थ। पीपल। ११. प्रतिज्ञा। १२. कसम। शपथ। १३. दे० ‘सत्य युग’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यक  : वि० [सं० सत्य+कन्]=सत्यंकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यकाम  : वि० [सं० ब० स०] सदा सत्य की कामना रखनेवाला बहुत सच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यकीर्ति  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार का अस्त्र जो मंत्रबल से चलाया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यकेतु  : पुं० [सं० ब० स०] १. एक बुद्ध का नाम। २. अक्रूर का एक पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यजित्  : पुं० [सं०] १. तीसवें मन्वन्तर के इन्द्र का नाम। २. वसुदेव का एक भतीजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यतः  : अव्य० [सं०] सत्य यह है कि। वास्तव में। यथार्थतः। सचमुच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यता  : स्त्री० [सं० सत्य+तल्-टाप्] १. सत्य होने की अवस्था धर्म या भाव। सच्चाई। २. वास्तविकता। ३. नित्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-नारायण  : पुं० [सं०] नारायण या विष्णु भगवान का एक नाम जिसके संबंध में आजकल लोक में एक कथा बहुत प्रचलित तथा प्रसिद्ध है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यपर  : वि० [सं०] [भाव० सत्यपरता] सत्य में प्रवृत्त। ईमानदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-पुरुष  : पुं० [सं०] १. सारी सृष्टि उत्पन्न करनेवाला वह तत्त्व जो सबसे अतीत, ऊपर और परे माना गया है। २. परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-प्रतिज्ञ  : वि० [सं० ब० स०] अपनी प्रतिज्ञा पर सदा दृढ़ रहने और उसका पूर्णतः पालन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यभामा  : स्त्री० [सं०] श्रीकृष्ण की आठ पटरानियों में से एक जो सत्राजित् की कन्या थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यभूषणी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-युग  : पुं० [सं० मध्यम० स०] पौराणिक काल-गणना के अनुसार चार युगों में से पहला युग जो इसलिए सर्वश्रेष्ट कहा गया है कि इसमें धर्म और सत्य की पूरी प्रधानता थी। इसकी अवधि १७२८००० वर्ष कही गई है। इसे कृत युग भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ययुगाद्या  : स्त्री० [सं०] वैशाख शुक्ल तृतीया जिस दिन से सत्य युग का आरम्भ माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्ययुगी  : वि० [सं० सत्य-युगी+इनि] १. सत्ययुग का। सत्य युग सम्बन्धी। २. सत्य-युग में होनेवाला। ३. सत्य-युग के लोगों की तरह का अर्थात् बहुत धर्मात्मा और सच्चा। ४. बहुत पुराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यलोक  : पुं० [सं०] ऊपर से सात लोकों में से सबसे ऊपर का लोक जहाँ ब्रह्मा का अवस्थान माना गया है। (पुराण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवती  : वि० [सं० सत्यवान् का स्त्री०] १. सत्य का आचरण और पालन करनेवाली। २. पतिव्रता। सती। ३. कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी। स्त्री० १. पराशर की पत्नी और व्यास की माता मत्स्यगंधा का वास्तविक नाम। २. एक प्राचीन नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-वसु  : पुं० [सं०] एक विश्वेदेवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवाच्  : पुं० [सं०] १. सत्य वचन। २. प्रतिज्ञा। ३. मंत्र-बल से चलनेवाला एक प्रकार का अस्त्र। ४. कौआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवाद  : पुं० [सं०] [वि० सत्यवादी] १. सत्य बोलना। सच कहना। २. धर्म पर दृढ़ रहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवादिनी  : स्त्री० [सं०] १. दाक्षायिणी का एक नाम। २. बोधिद्रुम की एक देवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवादी  : वि० [सं० सत्यवादिन्] [स्त्री० सत्यवादिनी] १. सत्य कहनेवाला। सच बोलनेवाला। २. अपनी प्रतिज्ञा पर दृढ़ रहनेवाला। ३. धर्म पर दृढ़ रहनेवाला। ४. सत्यवाद संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यवान्  : वि० [सं०] [स्त्री० सत्यवती] सत्य का आचरण और पालन करनेवाला। पुं० शाल्व देश का एक प्रसिद्ध राजा जो सावित्री का पति था। (पुराणों में कहा गया है कि जब ये युवावस्था में ही मर गये, तब इनकी पत्नी सावित्री ने अपने पातिव्रत्य के बल पर इन्हें यम के हाथों से छुड़ाकर पुनरुज्जीवित किया था)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यव्रत  : वि० [सं०] जिसने सत्य बोलने का व्रत लिया हो। पुं० सत्य का पालन करने का नियम या व्रत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यशील  : वि० [सं०] [स्त्री० सत्यशीला] सदा सत्य का पालन करनेवाला। सच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्य-संकल्प  : वि० [सं०] जो अपने संकल्प पर सदा दृढ़ रहे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यसंध  : वि० [सं०] [स्त्री० सत्यसंघा] वचन को पूरा करनेवाला। सत्य-प्रतिज्ञ। पुं० १. भगवान् रामचन्द्र का एक नाम। २. भरत का एक नाम। ३. जनमेजय का एक नाम। ४. कार्तिकेय का एक अनुचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्या  : स्त्री० [सं० सत्य-टाप्] १. सच्चाई। सत्यता। २. व्यास की माता सत्यवती की एक नाम। ३. सीता का एक नाम। ४. दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्याकृति  : स्त्री० [सं० सत्य+डाच्-आकृति० ष० त०]=सत्यंकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्याग्रह  : पुं० [सं०] १. सत्य का पालन और रक्षा करने के लिए किया जानेवाला आग्रह या हठ। २. आधुनिक राजनीति में वह अहिंसात्मक कार्रवाई जो किसी अधिकारी या सत्ता के किसी निश्चय, व्यवहार आदि के प्रति अपना असंतोष विरोध आदि प्रकट करने के लिए की जाती है, और जिसका मुख्य अंग उस निश्चय या व्यवहार के अनुसार कार्य न करने अथवा उसका पालन न करने के रूप में होता है (पैसिव रेज़िस्टेन्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्याग्रही  : वि० [सं०] सत्य के पालन या रक्षा के लिए आग्रह या हठ करनेवाला। पुं० वह जो सत्याग्रह (देखें) करता हो। सत्याग्रह करनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यात्मा (त्मन्)  : वि० [सं० ब० स०] पूर्ण रूप से सत्यपरायण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यानाश  : पुं० [सं० सत्ता+नाश] पूरी तरह से होनेवाला नाश। सर्वनाश। मटियामोट। बरबादी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यानाशी  : वि० [हि० सत्यानाश+ई (प्रत्यय)] [स्त्री० सत्यानाशिनी] १. सत्यानाश करनेवाला। चौपट करनेवाला। स्त्री० भड़भाँड़ नाम का कँटीला पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यानृत  : पुं० [सं० ब० स०] १. झूठ और सच का मेल। ऐसी बात जिसमें कुछ सच भी हो और कुछ झूठ भी हो। २. रोजगार। व्यापार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यापन  : पुं० [सं० सत्य+णिच्-आ-युक्-ल्युट-अन] [भू० कृ० सत्यापित] १. जाँच या मिलान करके देखना कि ज्यों का त्यों और ठीक या सत्य है कि नहीं। (वेरीफ़िकेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यापना  : स्त्री० [सं० सत्याप+णुच्-अन-टाप्]=सत्यापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यापित  : भू० कृ० [सं०] जिसका सत्यापन हुआ या हो चुका हो। (वेरीफ़ाइड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यार्जव  : वि० [सं०] सीधा-सादा और सच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्येतर  : वि० [सं०] सत्य से भिन्न अर्थात् मिथ्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्योत्तर  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. सत्य बात की स्वीकृति देना। २. अपने किए हुए अपराध दोष आदि का स्वीकरण। इकबाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्र  : पुं० [सं०] १. यज्ञ। २. सौ दिनों में पूरा होनेवाला एक प्रकार सोम याग। ३. आड़ या ओट करके छिपाना। ४. ऐसा स्थान जहाँ आदमी छिप सकता हो। छिपने की जगह। ५. घर। मकान। ६. धोखा। भ्रांति। ७. धन-संपत्ति। ८. तालाब। ९. जंगल। वन। १॰. विकट समय या स्थान। ११. वह स्थान जहाँ गरीबों को भोजन दिया जाता हो। अन्नसत्र। सदावर्त। १२. आजकल वह नियत काल जिसमें कोई काम एक बार आरंभ होकर कुछ समय तक निरंतर चलता रहता हो। (सेशन)। १३. संस्था सभा आदि की निरंतर नियमित रूप से कुछ समय तक होनेवाली बैठक या अधिवेशन (सेशन)। पुं०=शत्रु।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्र-न्यायालय  : पुं० [सं०] किसी जिले के जज का वह न्यायालय जिसमें कुछ विशिष्ट गुरुतर अपराधों का विचार होता है और जिसमें किसी मुकदमे का आरम्भ होने पर उसका विचार और सुनवाई तब तक चलती रहती है जब तक उसका निर्णय नहीं हो जाता। (सेशन कोर्ट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्रप  : पुं० दे० ‘क्षत्रप’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्रह  : वि० दे० ‘सत्तरह’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्राजित्  : पुं० [सं० सत्र-आ√जि (जीतना)+क्विप्—तुक्] १. सत्यभामा का पिता, एक यादव। २. एक प्रकार का एकाह यज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्राजिती  : स्त्री० [सं० सत्राजित्-ङीप्] सत्राजित् की कन्या सत्यभामा का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्रायण  : पुं० [सं० सत्र+फक्-आयन] यज्ञों का लगातार चलनेवाला क्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्रावसान  : पुं० [सं० ष० त०] आधुनिक राजतंत्र में विधानमंडल या संसद के सर्वप्रधान अधिकारी के द्वारा अनिश्चित और दीर्घ काल के लिए किया जानेवाला स्थगन (प्रोरोगेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्रि  : वि० [सं० सत्र+इनि] बहुत यज्ञ करनेवाला। पुं० १. हाथी। २. बादल। मेघ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्री  : वि० [सं० सत्रिन्-दीर्घ-नलोप, सत्रिन्] यज्ञ करनेवाला। पुं० राजदूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्रु  : पुं०=शत्रु।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्रुघन, सत्रुहन  : पुं०=शत्रुघ्न।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्व  : पुं०=सत्त्व।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्वर  : अव्य० [सं० अव्य० स०] १. त्वरापूर्वक। शीघ्र। २. तुरन्त। झटपट। वि० शीघ्रगामी। तेज-रफ्तार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्संग  : पुं० [सं०] १. सज्जनों के साथ उठना-बैठना। अच्छा साथ। भली संगत। अच्ची सोहबत। २. साधु-महात्मा या धर्मनिष्ठ व्यक्ति के साथ उठना-बैठना और धर्म-संबंधी बातों की चर्चा करना। ३. बोलचाल में वह समाज या जनसमूह जिसमें कथा-वार्ता या रामनाम का पाठ होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्संगति  : स्त्री०=सत्संग।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्संगी  : वि० [सं० सत्संग+इनि, सत्संगिन] [स्त्री० सत्संगिनी] १. सत्संग करनेवाला। अच्छी सोहबत में रहनेवाला। २. सबसे मेल-जोल रखनेवाला। ३. धार्मिक व्यक्तियों के साथ रहकर धर्म-चर्चा करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्समागम  : पुं० [सं० ष० त०] १. भले-आदमियों का संसर्ग। २. सत्संग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्सार  : पुं० [सं० ब० स०] १. चित्रकार। चितेरा। २. कवि। ३. एक प्रकार का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ