लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सजीव  : वि० [सं० अव्य० स०] १. जीवयुक्त। जिसमें प्राण हों। २. जिसमें जीवनी-शक्ति है। ३. जो देखने में जीवयुक्त या जीवित सा जान पड़ता हो। ओज-पूर्ण। ४. तेज। फुरतीला। पुं० जीवधारी। प्राणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सजीवता  : स्त्री० सं० सजीव+तल्—टाप] सजीव होने की अवस्था, गुण या भाव। सजीवपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सजीवन  : पुं० [सं० सजीवन] संजीवनी नामक बूटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सजीवनी-मंत्र  : पुं० [सं० संजीवन+मंत्र] १. वह कल्पित मंत्र जिसकेसंबंध में लोगो का विश्वास है कि मरे हुए मनुष्य या प्राणी को जिलाने की शक्ति रखता है। २. ऐसी मंत्रणा जिससे कठिन काम सहज में पूरा हो सका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ