लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संसर्ग  : पुं० [सं०] १. ऐसा लगाव या संबंध जो पास या सात रहने से उत्पन्न होता है। (कन्टैक्ट) जैसे—(क) संसर्ग से ही गुण और दोष उत्पन्न होते हैं। (ख) यह रोग संसर्ग से ही फैलता है। २. व्यवहारिक घनिष्ठता। मेल-जोल। ३. संपर्क। संबंध। ४. किसी के साथ रहने की क्रिया या भाव। सहवास। ५. मैथुन। संभोग। ६. संपत्ति का ऐसी स्थिति में होना कि परिवार के सब लोगो का उस पर समान अधिकार हो। ७. वैद्यक में बात, पित्त, और कफ में से दो का एक साथ होने वाला प्रकोप या विकार। ८. वह बिन्दु जहाँ एक रेखा दूसरी को काटती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संसर्गज  : वि० [सं०] १. संसर्ग से उत्पन्न होने वाला। २. (रोग) जो किसी को छूने से उत्पन्न होता है। छुतहा। (इन्फैक्सस) विशेषः संक्रामक और संसर्गज रोगो में अंतर यह है कि संक्रामक रोग तो पानी, हवा आदि के द्वारा भी फैलते हैं, परंतु संसर्गज रोग केवल रोगी के संसर्ग में रहने अथवा उसे छूने मात्र से उत्पन्न होते हैं। अर्थात संसर्गज रोग तो केवल प्रत्यक्ष संबंध से उत्पन्न होतो हैं ,परंतु संक्रामक रोग अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष दोनो रूपों में फैलते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संसर्ग-दोष  : पुं० [सं०] वप दोष या बुराई जो किसी संसर्ग से उत्पन्न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संसर्ग-रोध  : पुं० [सं०] १. ऐसी अवस्था जो किसी स्थान को संक्रामक रोगो आदि से बचाने के लिए बाहर से आने वाले लोगों को कुछ समय तक कहीं अलग रख कर की जाती है। २. उक्त कार्य के लिए अलग या नियत किया हुआ स्थान। (क्वारेनेटाइन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संसर्ग-विद्या  : स्त्री० [ष० त०] लोगों से मेल जोल पैदा करने की कला। व्यवहार-कुशलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संसर्गाभाव  : पुं० [ष० त०] १. संसर्ग का आभाव। संबंध का न होना। २. न्यायशास्त्र में आभाव का वह प्रकार या भेद जो संसर्ग न रहने की दशा में माना जाता है। जैसे—यदि घर में घड़ा न हो तो वह संसर्गाभाव माना जायगा। क्योंकि घर में न होने पर भी कहीं बाहर तो घड़ा होगा ही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संसर्गी  : वि० [संसर्ग+इति, सम्√सृज (छोड़नादि)+धिनुण वा] [स्त्री० संसर्गिनी] १. संसर्ग या लगाव रखने वाला। २. प्रायः या सदा साथ रहने वाला। संगी। साथी० पुं० धर्मशास्त्र आदि के अनुसार वह जो पैतृक सम्पत्ति का विभाग हो जाने पर भी कुटुम्बियों आदि के साथ रहता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ