लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संश्लेषण  : पुं० [सम्√श्लिष (मिलाना)+ल्युट्-अन] [वि० संश्लेषणीय, भू० कृ० संश्लेषित, संश्लिष्ट] १. किसी के साथ जोड़ना, मिलाना या लगाना। २. टाँगना या लटकाना। ३. वह जिससे कुछ जोड़ा या बाँधा जाय। बंधन। ४. कार्य से कारण अथवा किसी नियम या सिद्धान्त से किसी चीज या बात के परिणाम का फल या विचार करना। मिलान करना। ‘विश्लेषण’ का विपर्याय। (सिन्थेसिस) ५. भाषा-विज्ञान में, वह स्थिति जिसमें किसी पद से अर्थ का भी और पर-सर्ग आदि के द्वारा संबंध का भी बोध होता है। जैसे—‘मेरा’ शब्द में ‘मैं’ वाले अर्थ तत्व के सिवा ‘रा’ पर सर्ग के कारण संबंध सूचक तत्व भी सम्मिलित है। (एग्लूटिनेशन) विशेष—संस्कृत व्याकरण में इसी तत्व या प्रक्रिया को ‘सामर्थ्य’ कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ