लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संवत्  : पुं० [सं०] १. वर्ष। साल। २. किसी विशिष्ट गणना क्रम वाली काल-गणना। जैसे—विक्रमी संवत्, शक संवत्। विशेष-इसका प्रयोग मुख्यता भारतीय गणना प्रणालियों के संबंध में होता है। पाश्चात्य गणना प्रणालियों के संबंध में प्रायः सन् का प्रयोग होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवत्सर  : पुं० [सं०] १. वर्ष। साल। २. फलित ज्योतिष में पाँच-पाँच वर्षो के युगों में से प्रत्येक का प्रथम वर्ष। ३. शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवत्सरीय  : वि० [सम्वत्सर+छ-ईय] १. संवत्सर संबंधी। संवत्सर का। २. हर साल होने वाला। वार्षिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवत्ति  : स्त्री० [सम्√वृत्त (रहना)+क्तिन] १. उद्देश्य, कार्य आदि की निष्पत्ति। सिद्धि। २. एक देवी का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ