लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संग्रह  : पुं० [सं०] १. एकत्र करने की क्रिया या भाव। इकट्ठा या जमा करना। संचय। जैसा—धन संग्रह करना। २. इकट्ठी की हुई चीजों का ढेर या समूह। जैसा—चित्रों या पुस्तकों का संग्रह। ३. ग्रहण करना या लेने की क्रिया। ४. जमघट। जमावड़ा। ५. गोष्ठी या सभा-समाज। ६. पाणिग्रहण। विवाह। ७. स्त्री-प्रसंग। मैथुन। संभोग। ८. वह ग्रंथ जिसमें अनेक विषयों की बातें एकत्र की गई हों। ९. अपना फेंका हुआ अस्त्र-मंत्र-बल से अपने पास लौटने की क्रिया। १॰. तालिका। सूची। फेहरिस्त। ११. निग्रह। संयम। १२. रक्षा। हिफाजत। १३.कोष्ठ-बद्धता। कब्जियत। १४.स्वीकार। मंजूरी। १५.शिव का एक नाम। १६. सोम याग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संग्रहक  : वि०=संग्राहक।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संग्रहण  : पुं० [सं०] १. ग्रहण करना। लेना। २. प्राप्ति। लाभ। ३. गहनों में नग आदि जड़ना। ४. मैथुन। संभोग। ५. व्यभिचार। ६. स्त्री के गोप्य अंगों का किया जानेवाला स्पर्श। ७. अपहरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संग्रहणी  : स्त्री० [सं०] पाचन क्रिया के विकार के कारण होनेवाला एक रोग जिसमें बराबर और बार-बार पतले दस्त होते रहेत हैं (स्प्रू)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संग्रहणीय  : वि० [सं० सम√ ग्रह् (रखना)+अनीयर्] १. संग्रह किए जाने के योग्य। संग्राह्य। २. (ओषधि या औषध) जिसका सेवन आवश्यक और उपयोगी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संग्रहना  : स० [सं० संग्रहण] संग्रह करना। संचय करना। जमा करना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संग्रहाध्यक्ष  : पुं०=संग्रहालयाध्यक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संग्रहालय  : पुं० [सं० ष० त०] १. वह स्थान जहाँ एक ही अथवा अनेक प्रकार की बहुत सी चीजों का संग्रह हो। २. वह भवन अथवा उसका कोई अंग जिसमें स्थायी महत्व की वस्तुएँ प्रदर्शित की तथा सुरक्षित रखी गई हों (म्यूज़ियम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संग्रहालयाध्यक्ष  : पुं० [?] किसी संग्रहालय (म्यूजियम) की देखरेख या व्यवस्था करनेवाला प्रधान अधिकारी। (क्यूरेटर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संग्रही (हिन्)  : वि० [सं०] १. संग्रह या एकत्र करनेवाला। संग्राहक। जैसा—सर्व-संग्रही। २. सांसा-रिक वैभव की कामना रखने और धन-दौलत इकट्ठा करनेवाला। त्यागी का विपर्याय। पुं० महसूल या लगान आदि उगाहनेवाला कर्मचारी। कर एकत्र करनेवाला अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संग्रहीता (तृ)  : पुं० [सं० सं√ ग्रह (रखना)+तृच्] वह जो संग्रह करता हो। जमा करनेवाला। एकत्र करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ