लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संगम  : पुं० [सं० सम्√ गम् (जाना)+अप्] १. दो वस्तुओं के मिलने की क्रिया या भाव। मिलाप। संयोग। मेल। २. दो धाराओं या नदियों के मिलने का स्थान। जैसा—गंगा और यमुना का संगम। ३. दो या अधिक रेखाओं आदि के एक साथ मिलने का भाव या स्थान। (जंक्शन)। ४. संग। साथ। ५. मैथुन। संभोग। ६. सम्पर्क। सम्बन्ध। उदाहरण—तेउ पुनि तिहि चलीं रँगीली तजिगृह संगम।—नन्ददास। ७. वर्तमान काल की सब बातों का ज्ञान। उदाहरण-आगम संगम निगम मति ऐसे मंत्र विचारि।—केशव। ८. ज्योतिष में ग्रहों का योग। कई ग्रहों आदि का एक स्थान पर मिलना या एकत्र होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संगमन  : पुं० [सं० सम्√ गन् (जाना)+ल्युट-अन] लोगों में आपस में होनेवाला पत्राचार, मेल-मिलाप और व्यवहार। संचार (कम्यूनिकेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ