लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संख्यांक  : पुं० [सं० संख्या+अंक] गणित में कोई संख्या सूचित करनेवाला अंक। (न्यूमरल) जैसा—१ से ९ तक के अंक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संख्यांकन  : पुं० [सं०] पदार्थों के क्रम से संख्या-सूचक अंक लगाना या लिखना। (नम्बरिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संख्या  : स्त्री० [सं० संख्या+अङ्-टाप्] १. गिनती। तादाद। २. राशि। ३. १, २, ३ आदि अंक। ४. जोड़। ५. विचार। ६. सामयिक पत्र का कोई अंक। ७. बुद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संख्याता  : स्त्री० [सं० संख्यात-टाप्] संख्या के सहारे बनी हुई एक तरह की पहेली। वि० संख्या या गिनती करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संख्यातीत  : वि० [सं० संख्या√ अत् (गमन करना)+क्त] जिसकी गणना न हो सके। बहुत अधिक। अनगिनत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संख्यान  : पुं० [सं० सं०√ ख्या (ख्याल होना)+ल्युट-अन] १. संख्या। गिनती। २. गिनने की क्रिया या भाव। ३. ध्यान। ४. प्रकाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संख्या-लिपि  : स्त्री० [सं०] वह सांकेतिक लिपि-प्रणाली जिसमें अक्षरों के स्थान पर संख्या-सूचक अंकों का प्रयोग किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ