लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संक्राम  : पुं० [सं० सम√क्रम् (चलना)+घञ्] १. कठिनाई से गमन करना। २. दुर्गम मार्ग। ३. संक्रमण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्रामक  : वि० [सं०] १. (रोग) जो या तो रोगी के संसर्गज से या पानी हवा आदि के द्वारा भी उत्पन्न होता अथवा फैलाता हो। संसर्ग से भिन्न (कान्टेजियस)। विशेष—संक्रामक और संसर्गज रोगों का अन्तर जानने के लिए देखें संसर्गज का विशेष। २. (काम या बात) जिसके औचित्य या अनौचित्य का विचार किये बिना और केवल दूसरों की देखा देखी प्रचलन या प्रचार होता हो (कान्टेजियस)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्रामित  : भू० कृ० [सं० सम√क्रम् (चलना)+क्त] संक्रमण के द्वारा कही तक पहुँचाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ