लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शुक्ल  : वि० [सं०√शुच् (पवित्र करना आदि)+लच्, कुत्व] १. सफेद। स्वेत। २. सात्विक। ३. यशस्कर। ४. चमकीला। पुं० १. सरयूपारी आदि ब्राह्मणों के एक वर्ग का अल्ल या कुल नाम। २. चान्द्रमास का शुक्ल पक्ष। ३. सफेद रेंड का पेड़। ४. आँखों का एक प्रकार का रोग जो उसके सफेद तल या डेले पर होता है। ५. कुन्द का पौधा और फूल। ६. सफेद लोध। ७. मक्खन। ८. चाँदी। ९. धव। धौ। १॰. योग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्ल-कंद  : पुं० [सं० ब० स०] १. भैंसाकंद। २. शंखालु साँख। ३. अतीस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्ल-कंदा  : स्त्री० [सं० कर्म० स० टाप्] १. सफेद अतीस। २. बिदारी कंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लक  : पुं० [सं० शुक्ल+कन्] १. शुक्ल पक्ष। २. खिरनी का पेड़। वि०=शुक्ल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्ल-कुष्ठ  : पुं० [सं० कर्म० स०] सफेद कोढ़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्ल-क्षेत्र  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. पवित्र स्थान। २. तीर्थ स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लता  : स्त्री० [सं० शुक्ल+तल्-टाप्] शुक्ल होने की अवस्था धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लत्व  : पुं० [सं० शुक्ल+त्व]=शुक्लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्ल-पक्ष  : पुं० [सं० कर्म० स०] चांद्रमांस में कृष्ण पक्ष से भिन्न दूसरा पक्ष। चाँदना पक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्ल-पुष्प  : पुं० [सं० ब० स०] १. क्षत्रक पक्ष। २. कुंद का पौधा और फूल। ३. मरुआ पौधा। ४. सफेद ताल मखाना। ५. पिंडार। ६. मैन-फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लपुष्पा  : स्त्री० [सं० शुक्ल पुष्प-टाप्] १. हाथी शुंडी नामक क्षुप। २. शीत कुंभी। ३. कुंद नाम का पौधा और फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लपुष्पी  : स्त्री० [सं० शुक्ल पुष्प-ङीप्] १. नागदती। २. कुंद का पौधा और फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लफेन  : पुं० [सं० ब० स०] समुद्र फेन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्ल-बल  : पुं० [सं० ब० स०] जैनों के अनुसार एक जिन देव का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्ल-मंडल  : पुं० [सं० ब० स०] आँखों का सफेद भाग जो पुतली से भिन्न होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्ल-मेह  : पुं० [सं०] चरक के अनुसार एक प्रकार का प्रमेह रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्ल-शाल  : पुं० [सं० ब० स०] १. गिरि निंब। २. सफेद शाल का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लांग  : वि० [सं० ब० स०] श्वेत अंगोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लांगा  : स्त्री० [सं० शुक्लांग-टाप्] शेफालिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लांबर  : पुं० [सं० कर्म० स०] सेफेद कपड़ा। वि० जो श्वेत वस्त्र पहने हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्ला  : स्त्री० [सं० शुक्ल+अच्-टाप्] १. सरस्वती। २. चीनी। ३. काकोली। ४. शेफालिका। ५. बिदारी कन्द। ६. शूकर कन्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लाभिसारिका  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] साहित्य में वह परकीया नायिका जो शुक्ल पक्ष या चाँदनी रात में अपने प्रेमी से मिलने के लिए सजधर कर संकेत स्थल पर जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लिमा (मन्)  : स्त्री० [सं० शुक्ल+इमनिच्] सफेदी। श्वेतता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लोदन  : पुं० [सं० ब० स०] ललित बिस्तर के अनुसार महाराज शुद्धोधन के भाई का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लोपला  : स्त्री० [सं० कर्म० ब० स० अच्, टाप्] चीनी। शर्करा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुक्लौदन  : पुं० [सं० कर्म० स०] अरवा चावल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ