लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शीघ्र  : अव्य० [सं० शिधि+रक्, पृषो०] १. बिना बिलंब किए। बिना अधिक समय बिताये। २. तत्क्षण। तुरंत। पद-शीघ्र ही=कुछ ही समय बाद। ३. फुरती से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्रकारी  : वि० [सं० शीघ्र√कृ (करना)+णिनि; शीघ्रकारिन्] १. शीघ्र कार्य करनेवाला। काम करने में तेज। फुरतीला। २. शीघ्र प्रभाव दिखानेवाला। ३. उग्र। तीव्र। पुं० एक प्रकार का सन्निपात ज्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्रकोपी  : वि० [सं० शीघ्र√कुप् (करना)+णिनि] १. जल्दी गुस्सा होनेवाला। २. चिड़चिड़े स्वभाववाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्रग  : वि० [सं० शीघ्र√गम् (जाना)+ड] तेज चलनेवाला। द्रुतगामी। पुं० १. सूर्य। २. वायु। ३. खरगोश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्रगामी (मिन्)  : वि० [सं० शीघ्र√गम् (जाना)+णिनि, शीघ्रगामिन्] [स्त्री० शीघ्रगामिनी] तेज चलने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्रता  : स्त्री० [सं० शीघ्र+तल्-टाप्] १. वह स्थिति जिसमें जल्दी जल्दी कोई काम किया जाता है। जल्दी। २. तेजी। ३. जल्दबाजी। उतावलापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्रत्व  : पुं० [सं० शीघ्र+त्व]=शीघ्रता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्रपतन  : पुं० [सं० ब० स०] स्त्री० सहवास के समय पुरुष के वीर्य का जल्दी स्खलित हो जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्रवेधी  : पुं० [सं० शीघ्र√विध् (वेधना)+णिनि] शीघ्रता से बाण चलाने या निशाना लगाने वाला। लघु-हस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्र  : स्त्री० [सं० शीघ्र-टाप्] १. एक प्राचीन नदी। २. दंती वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्रिय  : पुं० [सं० शीघ्र+घ-ईय] १. शिव। २. विष्णु। ३. बिल्लियों की लड़ाई। वि० १. शीघ्रगामी। २. तेज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्री (घ्रिन्)  : वि० [सं० शीघ्र+इनि] १. शीघ्रकारी। २. शीघ्रगामी। ३. तुरंत उच्चारण करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीघ्र्य  : पुं० [सं० शीघ्र+यत्]=शीघ्रता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ