लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शिशु  : पुं० [सं० शो+कु, सन्वद्भावोद्वित्त्वञ्च] [भाव० शिशुता, शैशव] १. बहुत छोटा बच्चा (बेबी) २. सात-आठ वर्ष तक की अवस्था का बालक (इन्फैन्ट) ३. पशुओं आदि का बच्चा। ४. कार्तिकेय का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशुक  : पुं० [सं० शिशु+कन्] १. शिशुमार या सूँस नामक जल-जंतु। २. छोटा शिशु। ३. एक प्रकार का वृक्ष। ४. एक प्रकार का साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशु-कल्याण केन्द्र  : पुं० [सं० ष० त०] छोटे बच्चों की देखभाल तथा कल्याण के उद्देश्य से बनाया हुआ स्थान (चाइल्ड वेलफ़ेयर सेंटर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशुकृच्छु  : पुं० [सं० मध्यम० स०] एक प्रकार का चन्द्रायण व्रत जिसे शिशु चान्द्रायण या स्वल्प चान्द्रायण भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशु-गंध  : स्त्री० [सं० ब० स] मल्लिका। मोतिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशु-चांद्रायण  : पुं० [सं० मध्यम० स०] शिशुकृच्छ (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशुता  : स्त्री० [सं० शिशु+तल्-टाप्] शिशु होने की अवस्था, धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशुताई  : स्त्री०=शिशुता।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशुत्व  : पुं० [सं० शिशु+त्व]=शिशुता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशुधानी  : स्त्री० [सं० ष० त०] [वि० शिशुधानीय] कुछ विशिष्ट प्रकार के जंतुओं में पेट के आगे की वह थैली जिसमें वे अपने नव-जात बच्चे रखकर चलते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशुनाग  : पुं० [सं० ब० स०] १. एक राक्षस का नाम। २. दे० ‘शैशुनाग’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशुपन  : पुं०=शिशुता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशुपाल  : पुं० [सं० शिशु√पाल् (पालन करना)+अच्] चेदि देश का एक प्रसिद्ध राजा जिसे श्रीकृष्ण ने मारा था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशुमार  : पुं० [सं० शिशु√मृ (मरना)+णिच्-अच्] १. सूँस नामक जलजंतु। २. एक नक्षत्र-मंडल जिसकी आकृति मगर या सूँस की तरह है। ३. कृष्ण। ४. विष्णु। ५. सौर जगत्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिशुमार-चक्र  : पुं० [सं० मध्यम० स०] सौर जगत्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ