लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शिला  : स्त्री० [सं० शिल+क-टाप्] १. पाषाण। पत्थर। २. पत्थर का बड़ा और चौड़ा टुकड़ा। चट्टान। सिल ३. पत्थर की कंकड़ी या रोड़ा। ४. मनःशिल। मैनसिल। ५. कपूर। ६. शिलाजीत। ७. गेरू। ८. नील का पौधा। ९. हर्रे। १॰. गोरोचन। ११. दूब। १२. उंछवृत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाकुसुम  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. शैलेय नामक गन्ध द्रव्य। २. शिलाजीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाक्षार  : पुं० [सं० ष० त० स०] चूना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाखंड  : पुं० [सं० ष० त०] १. पत्थर का बड़ा टुकडा। चट्टान। २. आज-कल पुरातत्व में पत्थरों का वह ढेर जो बहुत प्राचीन काल में किसी घटना या स्मारक के रूप में लगाया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाज  : पुं० [सं० शिला√जन् (उत्पन्न करना)+ड] १. छरीला। पत्थर का फूल। २. लोहा। ३. शिलाजीत। ४. पेट्रोल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-जतु  : पुं० [मध्य० स०] शिलाजीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाजा  : स्त्री० [सं० शिलाज—टाप्] संगमरमर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाजीत  : स्त्री० [सं० शिलाजतु] कुछ विशिष्ट प्रकार की चट्टानों के अत्यधिक तपने पर उनमें से निकलनेवाला एक प्रकार का रसजो काले रंग का होता है और अत्यधिक पौष्टिक माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाटक  : पुं० [सं० शिला√अट् (जाना)+ण्वुल—अक] १. बहुत बड़ा मकान। अट्टालिका। २. घर के ऊपर का कोठा। अटारी। ३. बड़ी इमारत की चहारदीवारी। परकोटा। ४. गड्ढा। गर्त्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलात्व  : पुं० [सं० शिला+त्व] १. शिला का भाव। २. शिला का धर्म अर्थात् कठोरता, जड़ता आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-दान  : पुं० [सं० ष० त० स०] पत्थर की मूर्ति विशेषतः शालग्राम का दिया जानेवाला दान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलादिव्य  : पुं० [सं०] हर्षवर्द्धन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाधातु  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. सोनगेरू। २. खपरिया। ३. चीनी। शक्कर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलानिर्यास  : पुं० [ष० त० स०]=शिलाजीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-न्यास  : पुं० [सं० ष० त०] १. नये भवन की नींव के रूप में रखा जानेवाला पहला पत्थर। २. नींव रखने का कृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-पट्ट  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. पत्थर की चट्टान। २. मसाले आदि पीसने की सिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-पुत्र (क)  : पुं० [ष० त०] पत्थर का वह टुकड़ा जिसे सिल पर रगड़ कर चीजें पीसी जाती है। लोढ़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलापुष्प  : पुं० [सं० ष० त०] १. छरीला। शैलेय। २. शिलाजीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाप्रमोक्ष  : पुं० [सं० ष० त० स०] लड़ाई में शत्रुओं पर पत्थर फेंकना या लुढ़काना (कौ०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-बंध  : पुं० [ब० स०] पत्थर की चहारदीवारी या परकोटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-भव  : पुं० [सं० त० स०] १. शिलाजीत। २. छरीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाभेद  : पुं० [सं०+शिला√भिद्+अण्] १. पत्थर तोड़ने की छेनी। २. पाषाणभेदी वृक्ष। पखानभेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-मल  : पुं० [ष० त० स०] शिलाजीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-मुद्रण  : पुं० [सं० तृ० त०] [भू० कृ० शिलामुद्रित] पुस्तकों आदि की पुरानी चाल की एक प्रकार की छपाई जो पत्थर की शिला पर अंकित चिन्हों या अक्षरों की सहायता से होती थी। (लीथोग्राफ)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलायु  : पुं० [सं० ब० स०] गले में होनेवाला एक प्रकार का विकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-रस  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. शैलेय नामक गन्ध द्रव्य। २. लोबान की तरह का एक प्रकार का सुगंधित गोंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलारोपण  : पुं० [ष० त०] नींव में पत्थर को प्रस्थापित करना। शिलान्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-लेख  : पुं० [सप्त० स०] १. वह लेख जो पत्थर पर खुदा हो। २. वह पत्थर जिसपर लेख आदि खुदा हो। ३. दे० ‘पुरालेख’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलालेखविद्  : पुं० [सं० शिलालेख√विद्+क्विप्] वह जो पुराने शिलालेखों के लेख आदि पढ़ने में प्रवीड। पुरालेखविद्। (एपिग्राफिस्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलावह  : पुं० [सं० ब० स०] १. एक प्राचीन जनपद। २. उक्त जनपद का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-वृष्टि  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] १. आकाश से ओले या पत्थर गिरना। २. पत्थर के टुकड़े किसी पर फेंकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलावेश्म (न्)  : [सं० ष० त० स०] १. कंदरा। गुफा। २. पत्थरों का बना हुआ मकान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलासन  : पुं० [सं० ब० स०] १. पत्थर का बना हुआ आसन। २. शिलाजीत। ३. शैलेय नामक गन्ध द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलासार  : पुं० [सं० ष० त० स०] लोहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलास्वेद  : पुं० [सं० ष० त० स०] शिलाजीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिला-हरि  : पुं० [सं० मध्यम० स०] शालग्राम की मूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाहारी (रिन्)  : वि० [सं० शिला√हृ (हरण करना)+णिनि] खेतों से अन्न बीनकर जीविका चलानेवाला। ऊँछशील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिलाह्व  : पुं० [सं० ब० स०] शिलाजीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ