लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शास्त्र  : पुं० [सं०√शास्+ष्ट्रन्] [वि० शास्त्रीय] १. कोई ऐसी आज्ञा या आदेश जो किसी को नियम या विधान के अनुसार आचरण या व्यवहार करने के संबंध में दिया जाय। २. कोई ऐसा धर्मग्रन्थ जिसमें आचार, नीति आदि के नियमों का विधान किया गया हो और जिसे लोग पवित्र तथा पूज्य मानते हों। विशेष—हिन्दुओं में प्राचीन ऋषि-मुनियों के बनाये हुए बहुत से ऐसे ग्रन्थ जो लोक में ‘शास्त्र’ के नाम से प्रसिद्ध और मान्य हैं। पर मुख्य रूप से शास्त्र चौदह कहे गये हैं यथा—चार वेद, छः वेदांग, पुराण मात्र, आन्वीक्षिकी, मीमासा और स्मृति। इनके सिवा शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छंद, ज्योतिष और अलंकार शास्त्री की गणना भी शास्त्रों में होती है। ३. किसी कला, विद्या या विशिष्ट विषय से संबंध रखनेवाला ऐसा विवेचन अथवा विवेचनात्मक ग्रन्थ जिसमें उसके सभी अंगो, उपांगों प्रक्रियाओं आदि का वैज्ञानिक ढंग से वर्णन और विश्लेषण हो (सायन्स) विशेष—‘विज्ञान’ और ‘शास्त्र’ में मुख्य अन्तर यह है कि विज्ञान तो उन तथ्यों पर आश्रित होता जो हमें अपने अनुभवों निरीक्षणों आदि के आधार पर प्राप्त होते हैं, परन्तु उन आध्यात्मिक तथ्यों का विवेचनात्मक स्वरूप है जो हमें उक्त प्रकार के अनुभवों निरीक्षणों आदि का अनुशीलन या मनन करने पर विदित होते हैं। इसके अतिरिक्त विज्ञान का क्षेत्र तो वही तक परिमित रहता है, जहाँ तक वस्तुओं का संबंध प्रकृति से होता है, परन्तु शास्त्र का क्षेत्र इसके उपरांत और आगे विस्तृत होकर उस सीमा की ओर बढ़ता है जहाँ उसका संबंध हमारी आत्मा और मनोभावों से स्थापित होता है। जैसे—ज्योतिष शास्त्र, शरीर शास्त्र आदि। ४. वे सब बातें जिनका ज्ञान पढ़ या सीखकर प्राप्त किया जाय। ५. किसी गंभीर विषय का किसी के द्वारा प्रतिपादित किया हुआ मत या सिद्धान्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्रकार  : पुं० [सं० शस्त्र√कृ (करना)+अण्, उपप० स०] शास्त्र विशेषतः धर्मशास्त्र की रचना करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्रकृत्  : पुं० [सं० शास्त्र√कृ (करना)+क्विप्-तुक्] १. शास्त्र बनाने वाले अर्थात् ऋषि-मुनि। २. आचार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्रचक्षु (स्)  : पुं० [सं० ष० त०] १. शास्त्र की आँख, अर्थात् ज्योतिष। २. पंडित। विद्वान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्रज्ञ  : पुं० [सं० शास्त्र√ज्ञा (जानना)+क] १. शास्त्र का ज्ञाता। २. धर्मशास्त्रों का आचार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्र-तत्त्वज्ञ  : पुं० [सं० ष० त० स०] गणक। ज्योतिषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्रत्व  : पुं० [सं० शास्त्र+त्व] शास्त्र का धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्रदर्शी  : पुं० [सं० शास्त्र√दृश् (देकना)+णिनि]=शास्त्रज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्रशिल्पी (ल्पिन्)  : पुं० [सं० शास्त्रशिल्प+इनि] १. काश्मीर देश। २. जमीन। भूमि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्राचरण  : पुं० [सं० शास्त्रआ√चर् (करना)+णिच्-ल्यु-अन] १. शास्त्रों का अध्ययन और मनन। २. शास्त्र में बतलाई हुई बातों का आचरण और पालन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्रार्थ  : पुं० [सं० ष० त०] १. शास्त्र का अर्थ। २. शास्त्र के ठीक अर्थ तक पहुँचने के लिए होनेवाला तर्क-वितर्क या विवाद। ३. किसी प्रकार का तात्त्विक वाद-विवाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्री (स्त्रिन्)  : पुं० [सं० शास्त्र+इनि] १. वह जो शास्त्रों आदि का अच्छा ज्ञाता हो। शास्त्रज्ञ। २. धर्मशास्त्र का अच्छा ज्ञाता या पंडित। ३. आज-कल एक प्रकार की उपाधि जो कुछ विशिष्ट परीक्षाओं में उत्तीर्ण होनेवाले व्यक्तियों को मिलती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्रीकरण  : पुं० [सं० शास्त्र+च्वि√कृ+ल्युट-अन-दीर्घ] किसी विषय की सब बातें व्यवस्थित रूप से एकत्र करके और शास्त्रीय ढंग से उनका विवेचन करके उसे शास्त्र का रूप देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्रीय  : वि० [सं० शास्त्र+छ-ईय] १. शास्त्र-संबंधी। शास्त्र का। २. शास्त्र में बतलाये हुए ढंग या प्रकार का। जैसे—शास्त्रीय संगीत। ३. शास्त्रीय ज्ञान अथवा उसके शिक्षण से संबंध रखनेवाला। शैक्षणिक। ४. शास्त्रीय ज्ञान पर आश्रित। (एकेडेमिक)। जैसे—शास्त्रीय विवेचन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शास्त्रोक्त  : भू० कृ० [सं० स० त०] शास्त्र में कहा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ