लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शारी  : स्त्री० [सं० शारि-ङीष्] १. कुश नामक घास। २. एक प्रकार का पक्षी। २. मूँज। पुं० १. गोटी। मोहरा। २. गेंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीर  : वि० [सं० शरीर+अण्] १. शरीर संबंधी। शरीर का। २. शरीर से उत्पन्न। पुं० १. जीवात्मा। २. साँड़। ३. गृह। मल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीरक  : वि० [सं० शरीर+कन्-अण्] १. शरीर से उत्पन्न। २. शरीर संबंधी। ३. शरीर में स्थित। पुं० १. आत्मा। २. आत्मा संबंधी। अन्वेषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीरक भाष्य  : पुं० [सं० मध्य०, स०] शंकराचार्य का किया हुआ ब्रह्मसूत्र का भाष्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीरक-सूत्र  : पुं० [सं० कर्म० स०] वेदव्यास कृत वेदांत सूत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीरिकीय  : वि० [सं० शारीरिक+छ-ईय]=शारीरिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीरतत्त्व  : पुं० [सं० शरीर-तत्त्व, ष० त० स०+अण्] शरीर विज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीर विज्ञान (शास्त्र)  : पुं० [सं० ब० स०] वह शास्त्र जिसमें जीवों की शारीरिक रचना और उनके बाहरी तथा भीतरी सभी अंगों, अस्थियों, नाड़ियों और उनके कार्यों आदि का विवेचन होता है। (एनाटमी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीर-विद्या  : स्त्री० [सं० मध्यम० स०]=शरीर विज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीरिविधान  : पुं० [सं० ब० स०] १. वह शास्त्र जिसमें इस बात का विवेचन होता है कि जीव किस प्रकार से उत्पन्न होते और बढ़ते है। २. शारीर विज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीरव्रण  : पुं० [सं० ब० स०] वह रोग जो वात, पित्त, कफ और रक्त के विकार से उत्पन्न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीर शास्त्र  : पुं० [सं०] आधुनिक विज्ञान की वह शाखा जिसमें प्राणियों और वनस्पतियों के अंगों और उपांगों का व्यवच्छेदन करके उनकी क्रियाओं आदि का अध्ययन किया जाता है (एनाटमी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारीरिक  : वि० [सं० शरीर+ठक्-इक] १. शरीर-संबंधी। २. भौतिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ