लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शाद  : पुं० [सं०√शो (पतला करना)+द] १. गिरना या पड़ना। पतन। २. घास। ३. कीचड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाद-मान  : वि० [फा०] [भाव० शादमानी] प्रसन्न। खुश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शादाब  : वि० [फा०] [भाव० शादाबी] १. सिंचित। २. हराभरा। सरसब्ज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शादियाना  : पुं० [फा० शादियानः] १. खुशी या आनंद-मंगल के समय बजनेवाले बाजे। २. आन्नद-मंगल के समय गाया जानेवाला गीत। ३. वह धन जो किसान जमींदार को ब्याह के अवसर पर देते हैं। ४. बधावा। बधाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शादी  : स्त्री० [फा०] १. खुशी। प्रसन्नता। आनन्द। २. आनन्द विशेषतः ब्याह के अवसर पर मनाया जानेवाला उत्सव। ३. विवाह ब्याह। क्रि० प्र०—करना।—रचना।—होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शादी-गमी  : स्त्री० [सं० फा०+अ०] १. विवाह तथा मृत्यु। २. बोल-चाल में गृहस्थी में लगे रहनेवाले जन्म, मृत्यु विवाह आदि सुख-दुःख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाद्वल  : वि० [सं० शाद्+डव्लच्] हरित तृम या दूब से युक्त। हरी घास से ढका हुआ। हरा-भरा। पुं० १. हरी घास। २. मरु द्वीप (दे०) ३. साँड़। ४. बैल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ