लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शाण  : पुं० [सं० शण+अण्] १. हथियारों की धार तेज करने का पत्थर या और कोई उपकरण। २. कसौटी नामक काला पत्थर। ३. चार माशे की एक पुरानी तौल। वि० १. सन के पौधे से संबंध रखनेवाला। २. सन के रेशों से बना हुआ। पुं० सन के रेशे का बना हुआ कपड़ा। भँगरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाणवास  : पुं० [सं० ब० स०] १. वह जो सन का बना हुआ वस्त्र पहनता हो। २. जैनों का एक अर्हत्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाणाजीव  : पुं० [सं० शाण-आ√जीव्+अच्] सान लगानेवाला कारीगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाणिता  : भू० कृ० [सं० शाण+इतच्-टाप्] १. (शस्त्र) जिसे सान पर चढ़ाकर चोखा या तेज किया गया हो। २. कसौटी पर कसा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाणी  : स्त्री० [सं० शाण+ङीष्] १. सन के रेशों से बना हुआ कपड़ा। भँगरा। २. फटा पुराना कपड़ा। फटी पोशाक। ३. वह छोटा कपड़ा जो यज्ञोपवीत के समय ब्रह्मचारी को पहनने के लिए दिया जाता है। ४. धार तेज करने की सान। ५. कसौटी नामक पत्थर। ६. छोटा खेमा। रावटी। ७. आरा। ८. चार माशे की तौल। ९. संकेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ