लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शव  : पुं० [सं०√शव् (गमनादि)+अच्] १. जीवनी शक्ति से रहित शरीर। देह जिसमें से प्राण-पखेरू उड़ गये हों। लाश। २. लाक्षणिक अर्थ में ऐसी वस्तु जो अचेष्ट और निर्जीव हो चुकी हो। ३. जल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवच्छेद (न्)  : पुं०=शव-छेद (न्)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवछेद (न्)  : पुं० [सं० ष० त०] १. वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए शव का किया जानेवाला शल्योपचार। २. दे० ‘शव-परीक्षा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवता  : स्त्री० [सं० शव+तल्-टाप्] १. शव का भाव। २. निर्जीवता। मुरदापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव-दाह  : पुं० [सं० ष० त०] हिन्दुओं में एक संस्कार जिसमें शव जलाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव-दूष्य  : पुं० [सं० ष० त०] मृत शरीर पर डाला जानेवाला कंबल या चादर। कफन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवधान  : पुं० [सं० ब० त०] पुराणानुसार शरधान प्रदेश का दूसरा नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव-परीक्षा  : स्त्री० [सं० ष० त०] दुर्घटनावश या सन्दिग्ध अवस्था में मरे हुए व्यक्ति के शव की वह जाँच या परीक्षा जिससे यह जाना जाता है कि मृत्यु आकस्मिक और स्वाभाविक हुई है या किसी के हत्या करने पर हुई है (पोस्ट मार्टेम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव-भस्म  : पुं० [सं० ष० त०] चिता की भस्म जो शिव जी शरीर पर लगाते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव-मंदिर  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. श्मशान। मरघट। २. समाधि। मकबरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव-यान  : पुं० [सं० ष० त०] १. अरथी जिस पर शव ले जाते हैं। टिकठी। २. वह सवारी जिसमें मुर्दे ढोये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवर  : पुं० [सं० शव=अरन् बाहु शव√रा (लेना)+क वा] [स्त्री० शवरी] शबर (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव-रथ  : पुं० [सं०]=शव यान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवरी  : स्त्री० [सं० शवर-ङीष्]=शबरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवल  : पुं० [सं०√शाप् (निन्दा करना)+कलन्, य्=व] १. चीता। चित्रक। २. जल। पानी। वि० चित-कबरा। शबल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवला  : स्त्री० [सं० शवल-टाप्] चितकबरी गाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवलित  : भू० कृ० [सं० शवल+इतच्] =शबलित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवली  : स्त्री० [सं० शवल-ङीष्] चितकबरी गाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव-शयन  : पुं० [सं० ब० स०] श्मशान। मरघट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव-समाधि  : स्त्री० [सं० ष० त०] किसी महात्मा का अथवा कुछ विशिष्ट रोगों के कारण मरे हुए व्यक्ति का शव जल में प्रवाहित करने अथवा गाड़ने का एक संस्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव-साधन  : पुं० [सं० तृ० त०] तंत्र में शव पर या श्मशान में बैठकर मंत्र जगाने की क्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवान्न  : पुं० [सं० उपमि० स०] १. मनुष्य के शव का मांस। २. सड़ा गला अन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शवासन  : पुं० [सं० शव+आसन, मध्य० स०] हठयोग में एक प्रकार का आसन जिसमें मृत व्यक्ति की तरह चित्त लेटकर शरीर के सब अंग बिलकुल ढीले या शिथिल कर दिये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव्य  : पुं० [सं० शव+यत्] वह कृत्य जो शव को अन्तेष्टि क्रिया के लिए ले जाने के समय होता है। वि० शव संबंधी। शव का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शव्वाल  : पुं० [अ] दसवाँ अरबी महीना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ