लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शर्कर  : पुं० [सं०√शृ (हिंसा करना)+करन्] १. कंकड़। २. बालू का कण। ३. एक पौराणिक देश। ४. उक्त देश का निवासी। ५. एक प्रकार का जल-चर जंतु। ६. शक्कर। चीनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करकंद  : पुं० [सं० ष० त० या ब० स०] ‘शकरकंद’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करक  : पुं० [सं० शर्कर+कन्] मीठा नीबू। शरबती नींबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करजा  : स्त्री० [सं० शर्करा√जन् (उत्पन्न करना)+ड—टाप्] चीनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करा  : स्त्री० [सं० शर्करा—टाप्] १. शक्कर। चीनी। २. बालू का कण। ३. पथरी नामक रोग। ४. कंकड़। ५. ठीकरा। ६. पुराणानुसार एक देश जो कूर्मचक्र के पुच्छ भाग में कहा गया है। ७. दे० ‘शर्करार्बुंद’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्कराचल  : पुं० [सं० ष० त०] पुराणानुसार चीनी का वह पहाड़ जो दान करने के लिए लगाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्कराधेनु  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] पुराणानुसार चीनी की वह गौ जो दान करने के लिए बनाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्कराप्रभा  : स्त्री० [सं० ब० स०] जैनों के अनुसार एक नरक का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्कराप्रमेह  : पुं० [सं० मध्य० स०] ऐसा प्रमेह जिसमें मूत्र का रंग सफेद हो जाता है और उसके साथ शरीर की शर्करा भी निकलती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करामापी  : पुं० [सं० ष० त०] एक प्रकार का यंत्र जिससे यह जाना जाता है कि किसी घोल या तरल पदार्थ में शर्करा या चीनी का कितना अंश है। (सैक्रिमीटर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करार्बुद  : पुं० [ब० स०] वैद्यक के अनुसार एक प्रकार का रोग जिसमें त्रिदोष के कारण मांस, शिरा और स्नायु में गाँठें पड़ जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करा-सप्तमी  : स्त्री० [सं० मध्यम० स०] वैशाख शुक्ल सप्तमी इस दिन सुवर्णाश्व का पूजन होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करासव  : पुं० [सं० मध्यम० स०] चीनी से बनाई जानेवाली शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करिक  : वि० [सं० शर्करा+ठन्-इक] १. शर्करा से युक्त। २. शर्करा से बना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करी  : स्त्री० [सं० शर्करा-ङीष्] १. नदी। २. मेखला। ३. कलम। लेखनी। ४. वर्णवृत्त के अन्तर्गत चौदह अक्षरों की एक वृत्ति इसके कुल १६३८४ भेद होते हैं जिसमें १३ मुख्य हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करीय  : वि० [सं० शर्करा+छ—ईय] शर्करा-संबंधी। शर्करा का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शर्करोदक  : पुं० [सं० मध्यम० स०] शरबत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ