लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शरीर  : पुं० [सं० शृ (हिंसा करना)+ईरन्] [भाव० शरीरता, वि० शारीरिक] १. मनुष्य या पशु आदि के समस्त अंगो की समष्टि। सिर से पैर तक के सब अंगों का समूह। देह। तन। वदन। जिस्म। वि० [अ०] दुष्ट-प्रकृति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीरक  : पुं० [सं० शरीर+कै+क+कन्] १. छोटा शरीर। २. आत्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीरज  : वि० [सं० शरीर√जन् (उत्पन्न करना)+ड] जो शरीर से उत्पन्न हुआ हो या होता हो। पुं० १. पुत्र। बेटा। २. कामदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीरता  : स्त्री० [सं० शरीर+तल्-टाप्] शरीर का भाव या धर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीरत्याग  : पुं० [सं० ष० त०] मृत्यु। मौत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीरत्व  : पुं० [सं० शरीर+त्व] शरीर का भाव या धर्म। शरीरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीर-पतन  : पुं० [सं० ष० त० या ब० स०] १. शरीर का धीरे-धीरे क्षीण होना। २. मृत्यु। मौत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीर-पात  : पुं० [सं० ष० त०] देह का अंत या नाश। शरीरांत। देहावसान। मृत्यु। मौत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीर-भृत  : पुं० [सं० शरीर√भृ+क्विप्+तुक्] १. वह जो शरीर धारण किए हो। शारीरी। २. विष्णु। ३. जीवात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीर-यापन  : स्त्री० [ब० स०] जीवन का निर्वाह या यापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीर-रक्षक  : पुं० [ष० त० स०] अंगरक्षक (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीर-वृत्ति  : स्त्री० [सं० मध्यम० स०] जीवन निर्वाह करने की वृत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीर-शास्त्र  : पुं० [सं०] शारीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीर-शोधन  : पुं० [सं० ब० स० ष० त०] वह औषधि जो कुपित मल, पित्त और कफ ऊर्ध्व अथवा अधोमार्ग से शरीर के बाहर निकाल दे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीर-संस्कार  : पुं० [सं० ष० त०] १. शरीर को शुद्ध तथा स्वच्छ करने की क्रिया। २. गर्भाधान से लेकर अन्त्येष्टि तक के मनुष्य के वेद-विहित सोलह संस्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीर-सेवा  : स्त्री० [सं० ष० त०] ऐसे सब काम जिनसे शरीर अच्छी तरह और सुख से रहे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीर-सेवी  : पुं० [सं० शरीर-सेवा+इनि] वह जो केवल अपने शारीरिक सुखों का ध्यान रखता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीरस्थ  : वि० [सं० शरीर√स्था (ठहरना)+क] १. शरीर में रहनेवाला या स्थित। २. जीवित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीरांत  : पुं० [सं० ष० त० स०] मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीरार्पण  : पुं० [सं० ष० त० स०] सेवा-भाव से किसी कार्य में जी-जान से जुटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीरावरण  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. शरीर को ढकनेवाली कोई चीज। २. खाल। चमड़ा। ३. ढाल। वर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीरस्थि  : पुं० [सं० ष० त० स० शरीर+अस्थि] कंकाल। पिंजर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीरी  : वि० [सं० शरीर+इनि, दीर्घ, न लोप] शरीरधारी। पुं० १. प्राणी। २. आत्मा। जीव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ