लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शरभंग  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्राचीन महर्षि जो दक्षिण में रहते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरभ  : पुं० [सं० शर√भृ+अभच्] १. टिड्डी। २. फतिंगा। ३. हाथी का बच्चा। ४. विष्णु। ५. ऊँट। ६. एक प्रकार का पक्षी। ७. शेर। सिंह। ८. आठ पैरोंवाला एक कल्पित मृग। ९. राम की सेना का एक यूथपति बन्दर। १॰. एक प्रकार का वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में ४ नगण और १ सगण होता है। इसे शशिकला और मणिगुण भी कहते हैं। ११. दोहे का एक भेद जिसमें २॰ गुरु और ८ लघु मात्राएँ होती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरभा  : स्त्री० [सं० शरभ-टाप्] १. शुष्क अवयवों वाली और विवाह के अयोग्य कन्या। २. लकड़ी का एक प्रकार का यंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरभू  : पुं० [सं० शर√भू+क्विप्] कार्तिकेय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ