लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शरबत  : पुं० [अ०] १. चीनी आदि में पकाकर तैयार किया हुआ ओषधि या फल का गाढा रस। जैसे—अनार, संतरे या शहतूत का सरबत। २. उक्त का कुछ अंश पानी में घोलकर बनाया हुआ पेय। ३. किसी फल का रस निचोड़कर तथा उसमें चीनी-पानी आदि मिलाकर बनाया हुआ पेय। ४. ऐसा पानी जिसमें गुड़, चीनी मिसली आदि में से कोई चीज घुली हो। ५. मुसलमानों में एक रीति जिसमें विवाह के उपरांत कन्यापक्ष वाले वर पक्षवालों को शरबत पिलाते हैं। ३. उक्त अवसर पर वह धन जो शरबत पीने के उपलक्ष्य में वर पक्ष वालों को दिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरबत-पिलाई  : स्त्री० [हिं० शरबत+पिलाना] वह धन जो वर और कन्या पक्ष के लोग एक दूसरे को पिलाकर देते हैं। (मुसल०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरबती  : वि० [हिं० शरबत] १. शरबत की तरह मीठा या तरल। जैसे—शरबती तरकारी। २. उक्त के आधार पर रसपूर्ण, मधुर तथा प्रिय। जैसे—शरबती आँखें। ३. जो शरबत बनाने के काम आता हो। जैसे—शरबती नींबू, शरबती फालसा। ४. जो शरबत के रंग का हो। कुछ कुछ लाल। गुलाबी। पुं० १. पानी में घुली हुई चीनी की तरह का एक प्रकार का हलका पीला रंग जिसमें हलकी लाली भी होती हो। २. एक प्रकार का नगीना जो पीलापन लिए लाल रंग का होता है। ३. एक प्रकार का बढ़िया कपड़ा जो तनजेब से कुछ मोटा और अद्धी से कुछ पतला होता है। ४. मीठा नींबू। ५. एक प्रकार का बढ़िया आम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरबती नींबू  : पुं० [हि० शरबत+नींबू] १. चकोतरा। २. गलगल। ३. जंबीरा या मीठा नींबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ