शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					शरण					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० श्रृं (पूरा करना)ल्युट-अन] १. उपद्रव, कष्ट आदि से बचने के लिए किसी समर्थ के पास आकर अपनी रक्षा कराने की क्रिया या भाव। पनाह। क्रि० प्र०-में आना या जाना। २. ऐसा स्थान जहाँ पर जाकर कोई रक्षित रहे। क्रि० प्र०—पाना।—लेना। ३. रक्षा के लिए भागकर आये हुए व्यक्ति के शत्रु को मारना या उसका नाश करना। ४. घर। मकान। ५. अधीनस्थ व्यक्ति। मातहत। ६. सारन प्रदेश का पुराना नाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरण-क्षेत्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] १. ऐसा स्थान जहाँ अपराधी, भगोड़े आदि पहुँचकर शरण लेते और सुरक्षित रहते हों। शरण स्थान। विशेष-मध्य युग में ईसाई धर्माधिकारी अपनी शरण में आये हुए लोगों को राजकीय अधिकारियों के हाथों से बचा कर अपने यहाँ रख लेते थे। जिससे यह शब्द बना था। आजकल दूसरे देशों के अपराधियों को शरण देनेवाले राज्यों या क्षेत्रों के लिए व्यवह्रत। २. पशु-पक्षियों आदि के लिए वह सुरक्षित स्थान जहाँ वे निर्भयता-पूर्वक रह सकते हों और जहाँ उनका शिकार करने की मनाही हो। शरणास्थान। (संक्चुअरी)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरणगृह					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] जमीन के नीचे बनाया हुआ वह स्थान जहाँ लोग हवाई जहाजों के आक्रमण से बचने के लिए छिपकर रहते हैं। (शेल्टर)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरणद					 :
				 | 
				
					वि० [सं० शरण√दा+क] शरण देनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरणस्थान					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० शरण, ष० त०] शरण-क्षेत्र। (दे०)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरणा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० शरण-टाप्] गंध-प्रसारिणी (लता)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरणागत					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [द्वि० त० स०] किसी की शरण में आया हुआ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरणागति					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] किसी की शरण में आए हुए होने की अवस्था या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरणापन्न					 :
				 | 
				
					वि० [सं० द्वि० त० स०] शरणागत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरणार्थी (र्थिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० शरण√अर्थ (माँगना)+णिनि, ब० स० वा] जो किसी की शरण चाहता हो। फलतः असहाय तथा विस्थापित। पुं० आजकल वे लोग जो पाकिस्तान से भागकर शरण लेने के लिए भारत में आकर बस गये हैं। (रिफ़्यूजी)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरणि					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० श्रृं+अनि] १. मार्ग। पथ। रास्ता। २. जमीन। भूमि। ३. हिंसा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरणी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० शरण-ङीष्] १. गंध-प्रसारिणी नाम की लता। २. जयंती। ३. पथ। मार्ग। वि० स्त्री शरण देनेवाली जैसे—अशरण-शरणी भवानी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरण्य					 :
				 | 
				
					वि० [सं० शरण+यत्] १. जिसके पास या जहाँ पहुँचकर शरण ली जाय या ली जा सके। २. आक्रमण विकार आदि से रक्षित रखने वाला। (प्रोटेक्टिव)। जैसै—आयुर्वेद का शरण्य स्वरूप।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरण्यता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० शरण्य०+तल्-टाप्] शरण्य का भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरण्यशुल्क					 :
				 | 
				
					पुं० दे० ‘संरक्षण शुल्क’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरण्या					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० शरण्य-टाप्] दुर्गा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शरण्यु					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० शृ+अन्यु] १. मेघ। बादल। २. वायु। हवा। स्त्री० सूर्य की पत्नी का नाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |