लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

व्यवहार  : पुं० [सं० वि+अव√हृ+घञ्] १. क्रिया। काम। २. निर्णय, विचार आदि कार्यान्वित करना। ३. दूसरों से किया जानेवाला बरताव। ४. वस्तु आदि का किया जानेवाला उपभोग या भोग। काम में लाना। ५. रूपये-पैसे लेन-देन आदि का काम। महाजनी। ६. मुकदमा। ७. किसी मुकदमे से संबंध रखनेवाली उसकी सारी प्रक्रिया। ८. न्याय। ९. शर्त। १॰. स्थिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारक  : पुं० [सं० व्यवहार+कन्] १. वह जिसकी जीविका व्यवहार से चलती हो। २. वह जो न्याय या वकालत आदि करता हो। ३. वह जो व्यवहारों के लिए उचित उमर तक पहुँच चुका हो। वयस्क। बालिंग है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारजीवी (विन्)  : पुं० [सं० व्यवहार√जीव् (जीवित होना)+णिनि] वह जो व्यवहार अर्थात् मुकदमेबाजी या वकालत आदि के द्वारा अपनी जीविका चलाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारज्ञ  : पुं० [सं० व्यवहार√ज्ञा (जानना)+क] १. वह जो व्यवहार शास्त्र का ज्ञाता हो। २. वयस्क। बालिग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारतः  : अव्य० [सं० व्यवहार+तस्] १. व्यवहार अर्थात् बरताव के विचार से। २. प्रायोगिक दृष्टि से जिस रूप में होना चाहिए, ठीक उसी रूप में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारत्व  : पुं० [सं० व्यवहार+त्व] व्यवहार का धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहार-दर्शन  : पुं० [सं०] दे० ‘आचार-शास्त्र’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहार-निरीक्षक  : पुं० [सं० ष० त०] वह अधिकारी जो सरकार की ओर से मुकदमे की पैरवी करता हो (कोर्टइन्स्पेक्टर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहार-पाद  : पुं० [सं० ष० त०] १. व्यवहार के पूर्वपक्ष उत्तर, क्रिया पाद और निर्णय इन चारों का समूह। २. उक्त चारों में से कोई एक जो व्यवहार का एक पाद या अंश माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहार-मातृका  : स्त्री० [सं० ष० त०] न्यायालय के दृष्टिकोण तथा विधि के अनुसार होनेवाली कार्रवाई। (स्मृति)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहार-विधि  : स्त्री० [सं० ष० त०] वह शास्त्र जिसमें अपराधों का विवेचन तथा अपराधियों को समुचित दण्ड की व्यवस्था होती है। धर्मशास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहार-शास्त्र  : पुं० [सं० ष० त०] दे० ‘व्यवहार-विधि’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहार-सिद्धि  : [सं० ष० त०] व्यवहार शासत्र के अनुसार अभियोगों का निर्णय करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारांग  : पुं० [सं० ष० त०] व्यवहार के ये दो अंग दीवानी कानून और फौजदारी कानून।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारासन  : पुं० [सं० ष० त० च० त० वा] वह आसन जिस पर बैठकर न्यायाधीश मुकदमें सुनते तथा अपना निर्णय सुनाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारास्पद  : पुं० [सं०] वह निवेदन जो वादी अपने अभियोग के संबंध से राजा अथवा न्यायकर्ता के सम्मुख करता हो। नालिश। फरियाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारिक  : वि० [सं० व्यवहार+ठक्-इक] १. जो व्यवहार के लिए उपयुक्त या ठीक हो। व्यवहार योग्य। २. जो साधारणतः व्यवहार या उपयोग में आता हो। व्यावहारिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारिक जीव  : पुं० [सं० कर्म० स०] वेदांत के अनुसार विज्ञानमय कोश जो ज्ञानेन्द्रिय के साथ बुद्धि के संयुक्त होने पर प्रस्तुत होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारिका  : स्त्री० [सं० व्यवहारिक+टाप्] संसार में रहकर उसके सब व्यवहार या कार्य करना। दुनियादारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहारी (रिन्)  : वि० [सं० व्यवहार+इनि] १. व्यवहार करनेवाला। २. व्यवसाय में लगा हुआ। ३. (आचरण आदि) जिसका सामान्यतः उपयोग किया जाता है। ४. मुकदमा लड़नेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवहार्य  : वि [सं० वि+अव√हृ (हरण करना)+ण्यत्] जो व्यवहार में आने के योग्य हो। जिसका व्यवहार हो सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ