लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

व्यवसाय  : पुं० [सं० वि+अव√सो (पतला करना)+घञ्] १. ऐसा कार्य जिसके द्वारा किसी की जीविका का निर्वाह होता हो। जीविका निर्वाह का साधन। पेशा। (प्रोफ़ेशन)। २. रोजगार। व्यापार। ३. कार्य-धन्धा। उद्यम। ४. उद्योग। प्रयत्न। ५. कार्य का संपादन। ६. निश्चय। ७. इच्छा या विकार। ८. अभिप्राय। मतलब। ९. विष्णु। १॰. शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवसाय-संघ  : पुं० [सं०] किसी व्यवसाय पेशे या वर्ग के श्रमिकों का वह संघटन जो मालिकों या व्यवस्थापकों से अपने उचित अधिकार प्राप्त करने के लिए बनता है। (ट्रेड यूनियन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवसायी (यिन्)  : पुं० [सं० व्यवसाय+इनि] १. वह व्यक्ति जो किसी व्यवसाय में लगा हुआ हो। २. वह व्यक्ति जो एक या अनेक व्यवसाय करता हो। वि० व्यसाय में लगे हुए व्यक्ति से संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ