लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वैष्णव  : वि० [सं० विष्ण+अण्] [स्त्री० वैष्णवी] १. विष्णु संबंधी। जैसे—वैष्णव विचार। २. विष्णु का उपासक। पुं० १. हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध धार्मिक संप्रदाय। इसमें विष्णु की उपासना करते हुए अपेक्षाकृत विशेष आचार-विचार में रहना पड़ता है। २. उक्त के आधार पर सात्त्विक वृत्तिवाला और निरामिषभोजी व्यक्ति। ३. विष्णु पुराण। ४. यज्ञ कुण्ड की भस्म। वि० विष्णु-संबंधी। विष्णु का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वैष्णवत्व  : पुं० [सं० वैष्णव+त्व] वैष्णव होने की अवस्था या भाव। वैष्णवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वैष्णवाचार  : पुं० [सं० ष० त०] १. वैष्णव का आचार-विचार। २. मांस आदि असात्विक पदार्थ का सेवन न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वैष्णवी  : स्त्री० [सं० वैष्णव+ङीष्] १. विष्णु की शक्ति। २. दुर्गा। ३. गंगा। ४. तुलसी। ५. पृथ्वी। ६. श्रवण नक्षत्र। ७. अपराजिता या कोयल नाम की लता। ८. शतावर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वैष्णव्य  : वि० [सं० वैष्णव+यत्, या ष्यञ्] विष्णु-संबंधी। विष्णु का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ