लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वीरक  : पुं० [सं० वीर+कन्] १. साधारण वीर या योद्धा। २. नायक। ३. एक तरह का पौधा। ४. पुराणानुसार चाक्षुप मन्वंतर के एक मनु। ५. सफेद कनेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वीरकाव्य  : पुं० [सं०] ऐतिहासिक घटनाओं के आधार पर बना हुआ वह काव्य जिसमें किसी वीर व्यक्ति के युद्ध संबंधी बड़े-बड़े कार्यों का उल्लेख या वर्णन होता है। (हिन्दी में ऐसे काव्य प्रायः रासों के नाम से प्रसिद्ध हैं)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वीरकुक्षि  : वि० [सं० ब० स०] (स्त्री) जो वीर पुत्र प्रसव करती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ