लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वीक  : पुं० [सं० वि√अज् (गमन)+कन्, अज-वी] १. वायु। हवा। २. चिड़िया। पक्षी। ३. मन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वीकाश  : पुं० [सं० वि√कश् (विकाश करना)+घञ्, दीर्घ] १. एकांत स्थान २. प्रकाश। रोशनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वीक्ष  : पुं० [सं० वि√ईक्ष् (देखना)+अच्] दृष्टि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वीक्षक  : वि० [सं० वि√ईक्ष+ण्वुल्-अक] देखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वीक्षण  : पुं० [सं० वि√ईक्ष्+ल्युट-अन] [भू० कृ० वीक्षित वि० वीक्षणीय] देखने की क्रिया। निरीक्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वीक्षणीय  : वि० [सं० वि√ईक्ष्+अनीयर्] जो देखे जाने के योग्य हो। दर्शनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वीक्षा  : स्त्री० [सं० वि√ईक्ष्+अङ्+टाप्] देखने की क्रिया। वीक्षण। दर्शन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वीक्षित  : भू० कृ० [सं० वि√ईक्ष्+क्त] देखा हुआ। पुं० दृष्टि। नजर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वीक्ष्य  : वि० [सं० वि√ईक्ष्+ण्यत्] देखने या देखे जाने के योग्य। पुं० १. वह जो देखा जाए। दृश्य। २. घोड़ा। ३. नर्तक। नचनिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ