लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विस्मय  : पुं० [सं० वि√स्मि+अच्] १. आश्चर्य। २. अचम्भा। २. वह विशिष्ट स्थिति जब किसी प्रकार की अप्रत्याशित तथा चमत्कारिक बात या वस्तु सहसा देखकर प्रसन्नता-मिश्रित आश्चर्य होता है। ३. साहित्य में उक्त के आधार पर अद्भुत रस का स्थायी भाव। वि० जिसका अभिमान या गर्व चूर्ण हो चुका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विस्मयाकुल  : वि० [सं० तृ० त०] जो बहुत अधिक विस्मय के कारण घबरा या चकरा गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विस्मयादि-बोधक  : पुं० [सं०] व्याकरण में अव्यय का वह भेद जो ऐसे अधिकारी शब्द का सूचक होता है जो आश्चर्य, खेद, दुःख, प्रसन्नता आदि का सूचक होता है। जैसे— वाह, हाय ओह आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ