लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विश्वंतर  : पुं० [सं० विश्व√तृ (पार करना)+खच्, मुम्] भगवान् बुद्ध का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वंभर  : वि० [सं० विश्व√भृ (भरण पोषण करना)+खच्, मुम्] [स्त्री० विश्वंभरा] विश्व का भरण-पोषण करनेवाला। पुं० १. विष्णु। २. इन्द्र। ३. अग्नि। ४. एक उपनिषद् का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वंभरा  : स्त्री० [सं०] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वंभरी  : स्त्री० [सं०] १. पृथ्वी। २. संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व  : वि० [सं०√विश् (प्रवेश करना)+क्वन्] १. कुल। समस्त। पुं० १. सृष्टि का वह सारा अंश जो हमें दिखाई देता है। २. ब्रह्मांड। समस्त सृष्टि। ३. जगत्। संसार ४. विष्णु ५. शिव। ६. जीवात्मा। ७. देह। शरीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वक  : वि० [सं०] १. विश्व-संबंधी। २. जिसका प्रभाव, प्रसार आदि विश्व-व्यापी हो (यूनीवर्सल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वकर्ता  : पुं० [सं० ष० त०] विश्व का स्रष्टा। ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वकर्मा (र्म्मन्)  : पुं० [सं० ब० स०] १. समस्त संसार की रचना करनेवाला अर्थात् ईश्वर। २. ब्रह्मा। ३. सूर्य। ४. शिव। ५. वैद्यक में शरीर की चेतना नामक धास्तु। ६. एक शिल्पकार जो देवताओं के शिल्पी और वास्तु कला के सर्वश्रेष्ठ आचार्य माने गए है। ७. इमारत का काम करनेवाले राज, बढ़ई लोहार आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वकाय  : पुं० [सं० ब० स०] सारा विश्व जिसका शरीर हो, अर्थात् विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वकाया  : स्त्री० [सं० विश्वकाय+टाप्] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वकार  : पुं० [सं० ष० त०] विश्वकर्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वकार्य  : पुं० [सं० ब० स०] सूर्य की सात किरणों का या रश्मियों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वकृत्  : पुं० [सं०] १. विश्व का निर्माता अर्थात् ईश्वर। २. विश्वकर्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वकेतु  : पुं० [सं० ष० त०] (कृष्ण के पौत्र) अनिरुद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वकोश  : पुं० [सं०] ऐसा कोश या भंडार जिसमें संसार भर के पदार्थ संगृहीत हो। २. ऐसा विशाल ग्रन्थ जिसमें ज्ञान-विज्ञान की समस्त शाखाओं, प्रशाखाओं तथा महत्वपूर्ण बातों का विश्लेषण तथा विवेचन होता है (एनसाइक्लोपीडिया) विशेष—विश्व कोश में विभिन्न विषयों के बड़े-बड़े विद्वानों के लिखे हुए ग्रन्थों,निबंधों,विवेचनों आदि के सारांश संकलित होते हैं और उन विषयों के शीर्षक प्रायः अक्षर-क्रम से लगे रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वगंध  : पुं० [सं० ब० स०] १. बोल (गंध द्रव्य) २. प्याज। वि० जिसकी गंध बहुत दूर-दूर तक फैलती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वगंधा  : स्त्री० [सं० विश्वगंध+टाप्] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वग  : वि० [सं० विश्व√गम् (जाना)+ड] विश्व भर में जिसका गमन या गति हो। पुं० ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वगर्भ  : पुं० [सं० ब० स०] १. विष्णु। २. शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वगुरु  : पुं० [सं० ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-गोचर  : वि० [सं०] जिसे सब लोग जान या देख सकते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वगोप्ता  : पुं० [सं० ष० त०] १. विष्णु। २. इन्द्र। २. विश्वम्भर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-चक्र  : पुं० [सं० ब० स०] पुराणानुसार बारह प्रकार के महादानों में से एक। इसमें एक हजार पल का सोने का चक्र बनवाकर दान किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-चक्षु (ष्)  : पुं० [सं०] ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वजित्  : वि० [सं०] विश्व को जीतनेवाला। पुं० १. वह जिसने सारे विश्व को जीत लिया हो। २. एक प्रकार की अग्नि। ३. एक प्रकार का यज्ञ। ४. वरुण का पाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वजीव  : पुं० [सं० ष० त०] ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वतः (तस्)  : अव्य० [सं० विश्व+तसिल्] १. विश्व भर में सब कहीं। सर्वत्र। २. सारे विश्व के विचार से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वतोया  : स्त्री० [सं०] गंगा नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वत्रय  : पुं० [सं०] आकाश, पाताल और मर्त्य लोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वदेव  : पुं० [सं०] देवताओं का एक वर्ग जिसकी पूजा नांदी-मुख श्राद्ध में की जाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वदैवत  : पुं० [सं०] उत्तराषाढ़ नक्षत्र जिसके देवता विश्वदेव माने जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वधर  : पुं० [सं० विश्व√धृ (धारण करना)+अच्] विश्व को धारण करनेवाले विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वधाम (न्)  : पुं० [सं०] ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वधारिणी  : स्त्री० [सं०] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वधारी (रिन)  : पुं० [सं०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वनाथ  : पुं० [सं०] १. विश्व के स्वामी, शंकर। महादेव। २. काशी का एक प्रसिद्ध ज्योतिलिंग
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वनाभ  : पुं० [सं०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-नाभि  : स्त्री० [सं०] विष्णु का चक्र जो विश्व की नाभि के रूप में माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वपति  : पुं० [सं०] १. ईश्वर। २. श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-पदिक  : वि० [सं०] (रोग या विकार) जो बहुत बड़े भू-भाग सारे महाद्वीप या सारे संसार में फैला या फैल सकता हो (पैण्डेमिक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-प्रकाश  : पुं० [सं० ष० त०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वप्स (प्सन्)  : पुं० [सं० विश्व√प्सा (खाना)+कनिन्] १. अग्नि। २. चन्द्रमा। ३. सूर्य। ४. देवता। ५. विश्वकर्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-बंधु  : वि० [सं० ष० त०] जो विश्व का मित्र हो। पुं० शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वबाहु  : पुं० [सं०] १. विष्णु। २. महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-बीज  : पुं० [सं० ष० त०] विश्व की मूल प्रकृति, माया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वभद्र  : पुं० [सं० ब० स०] सर्वतोभद्र (चक्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-भर  : वि० [सं० ष० त०] जिससे विश्व उत्पन्न हुआ हो। पुं० ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वभुज्  : पुं० [सं० विश्व√भुज् (भोग करना)+क्विप्] १. ईश्वर। २. इन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वमाता (तृ)  : स्त्री० [सं० ष० त०] दुर्गा जो विश्व की माता कही गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वमुखी  : स्त्री० [सं० ब० स०] पार्वती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वमूर्ति  : वि० [सं० ब० स०] जो सब रूपों में प्याप्त हो। पुं० विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-योनि  : पुं० [सं० ष० त०] ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वरुचि  : पुं० [सं०] एक देव-योनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वरुची  : स्त्री० [सं०] अग्नि की सात जिह्वाओं में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वरूप  : पुं० [सं०] १. विष्णु। २. शिव। ३. भगवान् श्रीकृष्ण का वह स्वरूप जो उन्होंने गीता का उपदेश करते समय अर्जुन को दिखलाया था। ४. एक प्राचीन तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वरूपी (पिन्)  : पुं० [सं० विश्वरुप+इनि] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वलोचन  : पुं० [सं०] १. सूर्य। २. चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्ववाद  : पुं० [सं०] १. दार्शनिक क्षेत्र का यह मतवाद कि विज्ञान की दृष्टि से यह सिद्ध किया जा सकता है कि सारा विश्व एक स्वतंत्र सत्ता है और कुछ निश्चित नियमों के अनुसार उसका निरन्तर विकास होता चलता है (कॉजमिस्म) २. यह सिद्धान्त कि तत्वज्ञान संबंधी सभी बातें सारे विश्व में समान रूप से पाई जाती हैं। (युनिवर्सलिज़्म)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्ववास  : पुं० [सं०] संसार। जगत्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वविद्  : वि० [सं० विश्व√विद् (जानना)+क्विप्] १. जो विश्व की सब बातें जानता हो। २. बहुत बड़ा पंडित। पुं० ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वविद्यालय  : पुं० [सं०] वह बहुत बड़ी शैक्षणिक संस्था जिसके अन्तर्गत या अधीन सभी प्रकार के विषयों की सर्वोच्च शिक्षा देनेवाले बहुत से महाविद्यालय हों और जिसे, अपने स्नातकों को शिक्षा संबंधी उपाधियाँ देने का अधिकार हो। (यूनिवर्सिटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वव्यापक  : वि० पुं० [सं०] विश्वव्यापी। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वव्यापी  : वि० [सं० विश्वव्यापिन्] १. जो सारे विश्व में व्याप्त हो। २. जो संसार या उसके अधिकतर भागों में व्याप्त हो। पुं० ईश्वर या परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वश्रवा (वस्)  : पुं० [सं०] रावण के पिता का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वसन  : पुं० [सं० वि√श्वस् (जीवन देना)+ल्युट्-अन] १. विश्वास। २. ऋषियों और मुनियों के रहने का स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वसनीय  : वि० [सं० वि√श्वस् (विश्वास करना)+अनीयर्] १. (व्यक्ति) जिस पर विश्वास किया जा सकता हो। २. (बात) जिस पर विश्वास किया जाना चाहिए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-साक्षी (क्षिन्)  : पुं० [सं०] ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वसित  : भू० कृ० [सं० वि√श्वस् (विश्वास करना)+क्त] १. जिस पर विश्वास किया गया हो। २. विश्वास-पात्र। ३. जिसे अपने पर पूर्ण विश्वास हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-सृज्  : पुं० [सं०] विश्व की सृष्टि करनेवाला ईश्वर या ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वस्त  : भू० कृ० [सं० वि√श्वस् (विश्वास करना)+क्त] १. जिसका विश्वास किया जाय। २. जिसके मन में विश्वास हो चुका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वहर्ता (र्तृ)  : पुं० [सं० ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्व-हेतु  : पुं० [सं०] विश्व की सृष्टि करनेवाले विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वांड  : पुं० [सं० कर्म० स०] ब्रह्माण्ड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वा  : स्त्री० [सं०√विश् (प्रवेशकरना)+क्वन्+टाप्] १. दक्ष की एक कन्या जो धर्म को ब्याही थी और जिससे वसु, सत्य, क्रतु आदि दस पुत्र उत्पन्न हुए थे। २. बीस पल की एक प्राचीन तौल या मान। ३. पीपल। ४. सोंठ। ४. अतीस। ६. शतावर। ७. चोरपुष्पी। शंखिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वाक्ष  : वि० [सं० विश्व+अक्ष] जिसकी दृष्टि पूर्ण विश्व पर हो। पुं० ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वातीत  : वि० [सं० ष० त०] १. जिसे विश्व प्राप्त न कर सकता हो। २. विश्व से अलग या दूर। पुं० ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वात्मा (त्मन्)  : पुं० [सं० ब० स० विश्व+आत्मन्] १. ब्रह्मा। २. विष्णु। ३. शिव। ४. सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वाद्  : पुं० [सं० विश्व√अद् (खाना)+क्विप्] अग्नि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वाधार  : पुं० [सं० ष० त०] विश्व का आधार अर्थात् परमेश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वानर  : वि, पुं०=वैश्वानार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वामित्र  : वि० [सं० ब० स०, विश्व+मित्र] जो विश्व का मित्र हो। पुं० गाधि नामक कान्यकुब्ज नरेश के पुत्र जिन्होंने घोर तपस्या से ब्राह्मणत्व प्राप्त किया था। विशेष—भगवान राम ने इन्हीं की आज्ञा से ताड़का का वध किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वामृत  : वि० [सं० विश्व+अमृत] जिसकी कभी मृत्यु न हो। अमर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वायन  : पुं० [सं० ष० त०] १. वह जो विश्व की सब बातें जानता हो। सर्वज्ञ। २. ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वावसु  : पुं० [सं० ब० स०] १. विष्णु। २. साठ संवत्सरों में से एक। स्त्री० रात्रि। रात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वावास  : पुं० [सं० ष० त०] ईश्वर। परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वाश्रय  : पुं० [सं० ष० त०] विश्व को आश्रय देनेवाला अर्थात् ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वास  : पुं० [सं० वि√श्वस्+घञ्] १. किसी बात, विषय, व्यक्ति आदि के संबंध में मन में होनेवाली यह धारणा कि यह ठीक, प्रामाणिक या सत्य है, अथवा उसे हम जैसा समझते हैं, वैसा ही है, उससे भिन्न नहीं है। एतबार। यकीन। २. धार्मिक क्षेत्र में, ईश्वर, देवता, मत्त सिद्धान्त आदि के संबंध में होनेवाली उक्त प्रकार की धारणा। (बिलीफ़) मुहा०— (किसी पर) विश्वास जमना या बैठना=विश्वास का दृढ़ रूप धारण करना। (किसी को) विश्वास दिलानाकिसी के मन में उक्त प्रकार की धारणा दृढ़ करना। ३. केवल अनुमान के आधार पर होनेवाला मन का दृढ़ निश्चय। जैसे—मेरा तो यह दृढ़ विश्वास है कि वह अवश्य आएगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वास-घात  : पुं० [सं० ष० त०, तृ० त०] १. किसी को विश्वास दिला कर उसके प्रति किया जानेवाला द्रोह। २. विश्वसनीय व्यक्ति द्वारा अपने मित्र या स्वामी के हितों के विरुद्ध किया हुआ ऐसा बुरा काम जिससे उसका विश्वास जाता रहे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वास-घातक  : वि० [सं० विश्वास√हन् (मारना)+ण्वुल्, अक, ब० स०] विश्वासघात करनेवाला (व्यक्ति)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वास-पात्र  : वि० [सं०] (व्यक्ति जिसका विश्वास किया जाता हो और जो विश्वास किये जाने के योग्य हो। विश्वसनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्ववासिक  : वि० [सं० वैश्वासिक]=विश्वसनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वासित  : वि० [सं० विश्वास+इचत्] जिसे विश्वास दिलाया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वासी (सिन्)  : वि० [सं० विश्वास+इनि] १. जो किसी एक पर विश्वास करता हो। विश्वास करनेवाला। २. जिसका विश्वास किया जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वास्य  : वि० [सं० वि√श्वस्+णिच्+यत्] विश्वास के योग्य। विश्वसनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वेदेव  : पुं० [सं०] १. अग्नि। २. वैदिक युग में इन्द्र, अग्नि आदि ऐसा नौ देवताओं का एक वर्ग जो विश्व के अधिपति और लोकरक्षक माने जाते थे। विशेष—अग्नि-पुराण में इनकी संख्या दस कही गई है। यथा—क्रतु, दक्ष, वसु, सत्य, काम, काल, ध्वनि, रोचक, आद्रव और पुरूरवा। नांदीमुख श्राद्ध में इन्हीं का पूजन होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वेश  : पुं० [सं० विश्व-ईश, ष० त०] १. शिव। २. विष्णु। ३. उत्तराषशाढ़ा नक्षत्र जिसके अधिपति विश्व नामक देवता कहे गए हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विश्वेश्वर  : पुं० [सं० विश्व+ईश्वर, ष० त०] १. ईश्वर। २. शिव की एक मूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ